नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Nov 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार में बनेगी सीता माता की 251 फीट ऊँची प्रतिमा

चर्चा में क्यों?

19 नवंबर, 2022 को बिहार के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि राज्य के सीतामढ़ी ज़िले के राधोपुर बखरी में सीता माता की 257 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • विदित है कि देश में सीता माता की सबसे ऊँची प्रतिमा सीतामढ़ी के राधोपुर बखरी में स्थापित होगी। इसका निर्माण रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा करवाया जाएगा।
  • सुनील कुमार ने बताया कि राधोपुर बखरी के मंहत के काउंसिल को 18 एकड़ 40 डिसिमल की ज़मीन दान में दी गई है। आसपास के किसानों ने भी करीब 6 एकड़ की ज़मीन देने का एग्रीमेंट किया है। कुल मिलाकर काउंसिल ने अब तक 39 एकड़ भूमि का एग्रीमेंट कर लिया है। इस संबंध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी चर्चा हुई है।
  • उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी में हर धर्म और वर्ग के लोग इस प्रतिमा को बनाने में सहयेाग कर रहे हैं। यहाँ देश का पहला सांस्कृतिक दूतावास केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि सीतामढ़ी में स्थापित होने वाली सीता माता की प्रतिमा के प्रचार-प्रसार के लिये 14 जनवरी से रथयात्रा रवाना की जाएगी। यह रथयात्रा पूरे देश में भ्रमण करेगी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2