प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

पैरा एशियन गेम 2022 के लिये प्रदेश के 2 खिलाड़ियों का हुआ चयन

चर्चा में क्यों?

  • 20 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार चीन में 16 अक्तूबर से शुरू होने वाले पैरा एशियन गेम 2022 के लिये भारतीय टीम में उत्तराखंड के 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • चयनित खिलाड़ियों में राज्य के उधमसिंह नगर के कालीनगर निवासी नीलिमा राय और हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता शामिल हैं।
  • ऑलराउंडर खिलाड़ी नीलिमा राय का चयन लॉन बॉल, थ्रो बॉल, तैराकी और अन्य पैरा खेलों के लिये हुआ है।
  • विदित है कि नीलिमा राय ने अब तक विभिन्न स्पर्द्धओं में 22 पदक जीते हैं।
  • ‘तीलू रौतेली अवॉर्ड’ से सम्मानित नीलिमा राय वर्तमान में भारतीय महिला पैरा थ्रो बॉल की कप्तान हैं।
  • हल्द्वानी निवासी निर्मला मेहता का चयन लॉन बॉल खेल के लिये हुआ है।

उत्तराखंड Switch to English

विनीता जगदीश चौधरी को मिला उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान

चर्चा में क्यों?

  • 17 सितंबर, 2023 को देहरादून में आईआरटीडी सभागार में आयोजित अध्यापक कॉनक्लेव में रुद्रपुर के फाज़िलपुर महरौला स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यरत् जीव विज्ञान की प्रवक्ता विनीता जगदीश चौधरी को तृतीय उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • सहकारिता व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और यूसर्क के निदेशक डॉ. अनिल रावत ने विनीता को प्रशस्ति-पत्र, 11 हज़ार रुपए की नकद राशि और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार राज्य के 15 शिक्षकों/शिक्षिकोओं को विभिन्न क्षेत्रों में किये गए कार्यों पर दिये जाते हैं।
  • विनीता को यह सम्मान राज्य में विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में किये गए बेहतर कार्यों के चलते दिया गया है।
  • वर्तमान में विनीता ब्लॉक विज्ञान समन्वयक के साथ ही ईको क्लब प्रभारी भी हैं।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2