प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Jul 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

उप-मुख्यमंत्री ने किया उचाना नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

20 जुलाई, 2022 को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद ज़िले के उचाना नागरिक अस्पताल में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस ऑक्सीजन प्लांट के स्थापित होने से उचाना तथा आस-पास के क्षेत्रों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त होंगी। इस ऑक्सीजन प्लांट में प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता है, जो आपातकालीन स्थिति में मरीज़ों के उपचार के लिये राहत देगी।
  • गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान उचाना जैसे इलाकों में ऑक्सीजन की कमी से मरीज़ों को परेशानी हुई थी। अब भविष्य में इसका स्थाई समाधान हो गया है।
  • ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से गंभीर बीमारियों से पीड़ित एवं इमरजेंसी के मरीज़ों को अब पीजीआई रोहतक या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाने के जोखिम से भी राहत मिलेगी और उनको त्वरित उपचार भी मिलेगा।
  • दुष्यंत चौटाला ने कहा कि होंडा इंडिया फाउंडेशन के अंतर्गत सीएसआर के सौजन्य से 45 लाख रुपए लागत से निर्मित इस ऑक्सीजन प्लांट के बेसमेंट एवं शैड आधुनिक स्तर पर श्रेष्ठ एवं नवीनतम टेक्नोलोजी के आधार पर बनाए गए हैं।
  • आधुनिक तकनीक से बनाए गए इस प्लांट से पाइपलाईनों के द्वारा अस्पताल के प्रत्येक बेड को कनेक्ट किया गया है, जिस पर आपातकालीन मरीज़ों को अस्पताल के सभी 30 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा नि:शुल्क मुहैया होगी।
  • इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता निरंतर 50 बेडों पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की है। इसके अलावा हर 24 घंटे में ज़रूरत के अनुसार 55 बड़े, यानी जंबो सिलेंडर भी उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

हरियाणा Switch to English

हरियाणा मे ऑनलाइन वेबिनार श्रृंखला का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

20 जुलाई, 2022 को हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने दुर्घटनारहित हरियाणा में युवाओं का दायित्व विषय पर ऑनलाइन वेबिनार श्रृंखला का शुभारंभ किया। यह वेबिनार श्रृंखला 4 सितंबर, 2022 तक जारी रहेगी।

प्रमुख बिंदु

  • इस वेबिनार श्रृंखला का आयोजन परिवहन विभाग की पहल पर शिक्षा विभाग के माध्यम से किया जा रहा है।
  • नवदीप विर्क ने कहा कि पुलिस विभाग के सकारात्मक योगदान से विभाग ने सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिये सड़क सुरक्षा पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के श्रृंखलाबद्ध वार्षिक आयोजन किये हैं। यह पहल विश्व कीर्तिमान के रूप में लिम्का बुक रिकॉर्ड में सूचीबद्ध हुई है।
  • कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि अगला वेबिनार 27 जुलाई, 2022 को विषय ‘सड़क सुरक्षा में स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका’ पर होगा और इस वेबिनार में सभी पीजीआई एवं नर्सिंग के शिक्षक/विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
  • 10 अगस्त, 2022 को विषय ‘जीवन की रक्षा होगी तभी रक्षाबंधन त्योहार होगा’ पर वेबिनार होगा, जिसमें सभी आईटीआई के शिक्षक शामिल होंगे।
  • 22 अगस्त, 2022 को विषय ‘सड़क सुरक्षा जागरण अभियान में कलाओं की भूमिका’ पर वेबिनार होगा, जिसमें सभी मास कम्युनिकेशन एवं कला विभाग के शिक्षक हिस्सा लेंगे।
  • इसी प्रकार 31 अगस्त, 2022 को विषय ‘पर्यावरण संरक्षण में यातायात प्रबंधन की भूमिका’ पर वेबिनार होगा, जिसमें सभी कृषि विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान के वैज्ञानिक तथा शोधार्थी हिस्सा लेंगे।
  • 4 सितंबर, 2022 को विषय ‘सड़क सुरक्षा में शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका’ पर वेबिनार होगा, जिसमें सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य हिस्सा लेंगे।

हरियाणा Switch to English

हरियाणा में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ गुरुग्राम से प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • नितिन गडकरी ने 3450 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें गुरुग्राम से सोहना तक ऐलिवेटेड हाईवे, एनएच-11 पर रेवाड़ी से अटेली मंडी चारमार्गीय सड़क तथा खेरड़ी मोड़ से भिवानी बाईपास होते हुए हालुवास गाँव तक चार लेन परियोजना शामिल हैं।
  • इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि हरियाणा में लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है। 1015 किमी. ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे तथा ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। यह एक्सप्रेस वे गुरुग्राम ज़िला में सोहना से शुरू होता है।
  • गडकरी ने कहा कि अगले 5 साल में पेट्रोल के प्रयोग को वाहनों में समाप्त करने के लिये ई-वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र सरकार 50 हज़ार ई-बस देने की योजना भी बना रही है। हरियाणा भी इसी तर्ज पर ई-बस शुरू करे। ई-बस का 41 रुपए 25 पैसे प्रति किमी. का खर्च आता है। इससे पेट्रोल व डीज़ल से होने वाला प्रदूषण कम होगा।
  • नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकें, क्योंकि पराली से ईंधन बनता है। पराली की 2 हज़ार रुपए प्रति टन की कीमत मिलेगी और उससे बिटूमिन बनेगा, जिसे खरीदने के लिये एनएचएआई तैयार है।
  • उन्होंने इथेनॉल के प्रयोग पर भी बल दिया और कहा कि हरियाणा में डीज़ल व पेट्रोल के पंप के स्थान पर इथेनॉल के पंप लगवाएँ और सभी इथेनॉल से गाड़ियाँ चलाएँ। इससे वाहन चालकों का आधा पैसा बचेगा और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2