प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का किया उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

20 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पुलिस का ई-बीट एप भी लॉन्च किया। वहीं पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी विमोचन किया गया।  
  • उन्होंने बताया कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिये जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है, जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा।  
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की फ्लैगशिप स्कीम में उत्तराखंड अब सबसे आगे निकल रहा है। राज्य सरकार को आने वाले 25 सालों को लेकर योजना बनानी होगी। पुलिस को भी इसी हिसाब से तैयार रहना होगा।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2