प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राज्यपाल ने ‘पारंपरिक योग’नाम से योग पुस्तक का किया विमोचन

चर्चा में क्यों?

20 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ‘पारंपरिक योग’नाम से योग पुस्तक का राजभवन में विमोचन किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • योग पुस्तक ‘पारंपरिक योग’डॉ. परिणीता सिंह और डॉ. अर्चना कुमारी ने लिखी है।  
  • डॉ. परिणीता सिंह ने बताया कि योग पर आधारित यह उनकी तीसरी पुस्तक है। इससे पहले उन्होंने ‘योग एक दृष्टि में’और ‘अभ्यास’नाम की पुस्तकें भी लिखी हैं। 
  • उन्होंने कहा कि वे इस पुस्तक के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त करना चाहते हैं। यह पुस्तक सभी आयु वर्ग के लिये उपयोगी है।
  • वहीं डॉ. अर्चना कुमारी ने कहा कि ‘पारंपरिक योग’में योग के सूक्ष्म ज्ञान को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों रूप में बताने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक में सरल भाषा का प्रयोग किया गया है, जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।
  • डॉ. परिणीता सिंह राँची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं, जबकि डॉ. अर्चना कुमारी राज्य योग केंद्र, आयुष निदेशालय और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।


झारखंड Switch to English

विक्की कुमार बने दुनिया के सबसे तेज पुरुष लेखक

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के बोकारो ज़िले के अंतर्गत फुसरो के सुभाषनगर निवासी 21 वर्षीय लिविंग आइकॉन पॉल उर्फ विक्की कुमार चार दिनों में किताब लिखकर दुनिया के सबसे तेज पुरुष लेखक बने हैं। 

प्रमुख बिंदु  

  • वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से उन्हें उनकी किताब ‘द टॉपर ऑफ नेवर वेंट टू कॉलेज’के लिये यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया है। विक्की का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
  • विदित है कि उनकी पहली किताब ‘द टॉपर ऑफ नेवर वेंट टू स्कूल’थी। 
  • विक्की ने यह किताब अपने पिता भरत राम और मां भवानी देवी को समर्पित किया है।  
  • विक्की कुमार का कहना है कि यह किताब हर उस स्टूडेंट के लिये है, जो स्कूल और कॉलेज में फेल हो गए थे या अच्छा नहीं कर पाये। 
  • इस किताब में बताया गया कि कैसे कोई स्टूडेंट कुछ नियम और कुछ एक्टिविटी कर सक्सेसफुल लाइफ टॉपर बन सकता है। 
  • विक्की लाइफ टॉपर कोच, लेखक और पब्लिक स्पीकर भी हैं। उन्होंने जोश टॉक्स में भी अपनी कहानी सुनाई है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow