ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 19 Apr 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

एक केजीबीवी, एक खेल' योजना

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में पढ़ने वाली बालिकाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये 'एक केजीबीवी, एक खेल' योजना की शुरुआत की है। 

मुख्य बिंदु

  • योजना के बारे में: 
    • यह योजना बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की दिशा में प्रोत्साहित करने का प्रयास है। 
    • सरकार का उद्देश्य  पिछड़े और वंचित समुदायों की बालिकाओं को खेल में विशेषज्ञता प्राप्त कराना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा के लिये तैयार करना है।
    • 73 में से प्रत्येक ज़िले से दो KGBV विद्यालयों (कानपुर देहात को छोड़कर, जिसमें केवल एक है) को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा।
  • खेल चयन प्रक्रिया: प्रत्येक विद्यालय में एक खेल समिति का गठन होगा, जो छात्राओं की रुचि और संसाधनों के आधार पर खेल का चयन करेगी।
  • प्रशिक्षण: खेल विशेषज्ञों की सहायता से छात्राओं को विशेष खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
  • समाज और विभागीय सहयोग: पूर्व राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बुलाकर छात्राओं को प्रेरित किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार भी दिये जाएंगे।
  • खेल संघों और कॉर्पोरेट सहयोग: राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खेल संघों के साथ-साथ कॉर्पोरेट समूहों से भी सहयोग लिया जाएगा, जिससे आवश्यक खेल सामग्री और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) योजना 

  • KGBV योजना को भारत सरकार ने अगस्त 2004 में शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य दुर्गम और शैक्षिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को उच्च प्राथमिक स्तर पर आवासीय विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
  • KGBV योजना को शैक्षिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों (EBB) में लागू किया जाता है, जहाँ ग्रामीण महिला साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत से कम है और लिंग आधारित साक्षरता अंतर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 
  • योजना के तहत कुल सीटों में से 75% सीटें SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों के लिये आरक्षित हैं, जबकि शेष 25% सीटें गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली लड़कियों को दी जाती हैं।
  • इस योजना के तहत 10 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियाँ, विशेषकर वे जो वंचित पृष्ठभूमि से हैं या कम महिला साक्षरता वाले क्षेत्रों में निवास करती हैं, नामांकन के लिये पात्र होती हैं। 
    • इसके अतिरिक्त, जिन लड़कियों ने प्राथमिक शिक्षा पूरी नहीं की है, या कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रही हैं, उन्हें भी अपवादस्वरूप नामांकन दिया जा सकता है।
  • KGBV योजना का दायरा उन क्षेत्रों तक है जहाँ –
    • जनजातीय, SC, OBC और अल्पसंख्यक आबादी का संकेन्द्रण हो,
    • कम महिला साक्षरता दर हो या स्कूल से बाहर लड़कियों की संख्या अधिक हो,
    • छोटी और बिखरी बस्तियाँ हों, जो विद्यालय के योग्य न हों।
  • वर्तमान में, KGBV योजना के अंतर्गत प्रत्येक EBB में कम-से-कम एक विद्यालय की स्थापना की जाती है, जो कक्षा VI से XII तक की लड़कियों को आवासीय सुविधा सहित शिक्षा प्रदान करता है। 


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2