उत्तर प्रदेश में मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने की मुहिम शुरू | उत्तर प्रदेश | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बंगलुरु में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ऑन मिलेट्स एंड ऑर्गेनिक -2023 में बताया कि उत्तर प्रदेश में मोटे अनाज की फसलों की खेती को बढ़ावा देते हुए आच्छादन बढ़ाने, उत्पादन तथा उत्पादकता में वृद्धि कर मूल्य संवर्द्धन और विपणन की व्यवस्था की जा रही है।

 प्रमुख बिंदु 


जैविक विधि से लीची की खेती करने वाले 200 किसानों को मिलेगा जिओ टैग | बिहार | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को बिहार के मुज़फ्फरपुर ज़िला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने ज़िला उद्योग केंद्र में एक कार्यशाला के दौरान बताया कि मुज़फ्फरपुर में जैविक खेती से लीची का उत्पादन करने वाले 200 किसानों को जिओ टैग से जोड़ा जाएगा, जिस पर उनके उत्पादन से लेकर पूरा रिकॉर्ड होगा।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने दी पदोन्नति संबंधी प्रकरणों के अध्ययन हेतु समिति के गठन की मंज़ूरी | राजस्थान | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का अध्ययन करने के लिये समिति का गठन करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु 


एमओयू साइनिंग सेरेमनी | राजस्थान | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन्वेस्ट राजस्थान कैंपेन के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 36 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिये 23 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में जयपुर में एमओयू साइनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री द्वारा पुस्तक ‘वेलोपेथी-माय नेचुरल हीलर’का विमोचन | मध्य प्रदेश | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित सभागार में स्वास्थ्य सुरक्षा में सहयोगी पुस्तक ‘वेलोपेथी-माय नेचुरल हीलर’का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 


गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल | मध्य प्रदेश | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति एवं टूरिज़्म बोर्ड के प्रमुख सचिव और प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पांच दिवसीय गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रदेश के मंदसौर ज़िले में 1 फरवरी से आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 86 बेटियों को किया जाएगा पुरस्कृत | हरियाणा | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

19 जनवरी, 2023 को हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बताया कि हर साल 24 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश में 86 बेटियों को 6 लाख 24 हज़ार 9 सौ रुपए की राशि एवं प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


केंद्रीय पुल में सबसे ज़्यादा धान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि वर्तमान खरीफ मार्केटिंग सीजन में सेंट्रल पूल में सबसे अधिक धान जमा कराने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है।

प्रमुख बिंदु 


कृषि मंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में किया ‘मिलेट कैफे’का लोकार्पण | छत्तीसगढ़ | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘मिलेट कैफे’का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड पेयजल निगम तैयार कर रहा वाटर ग्रिड | उत्तराखंड | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

19 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड के पेयजल सचिव नितेश झा ने बताया कि उत्तराखंड पेयजल निगम प्रदेश के शहरों में 24 घंटे पानी की सुचारू आपूर्ति के लिये पावर ग्रिड की तरह वाटर ग्रिड बनने जा रही है। यह ग्रिड बिल्कुल पावर ग्रिड की तरह होगी, जिससे सभी पानी की लाइनें जुड़ी होंगी।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड गृह विभाग में अब महिलाओं का दबदबा | उत्तराखंड | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड गृह विभाग में पाँच अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया, जिससे गृह विभाग के अहम पदों पर अब महिलाओं का दबदबा हो गया है।

प्रमुख बिंदु