प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

प्रदेश के 57 ज़िलों में खुलेंगे साइबर क्राइम थाने

चर्चा में क्यों?

19 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 57 जनपदों में साइबर क्राइम थाने स्थापित करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।

प्रमुख बिंदु:

  • उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय के साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में साइबर क्राइम थानों की मौजूदगी हो जाएगी।
  • वर्तमान में प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों में साइबर क्राइम थाने मौजूद हैं। अभी तक आईजी स्तर का अधिकारी इन थानों को देखता था लेकिन सभी जनपदों में साइबर क्राइम थाने स्थापित होने के बाद पुलिस अधीक्षक इसकी जिम्मेदारी निभाएंगे।
  • लोकभवन के मीडिया सेंटर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि 57 जनपदों में साइबर क्राइम थानों की स्थापना होने से न सिर्फ साइबर क्राइम पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि उस पर प्रभावी कार्रवाई भी संभव हो सकेगी। 
  • उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम में कन्विक्शन के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश का कन्विक्शन रेट 87.8 परसेंट है जो नेशनल साइबर क्राइम के कन्विक्शन रेट 46.5 परसेंट से काफी बेहतर है।
  • अब तक उत्तर प्रदेश में 838 कन्विक्शन हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद मध्य प्रदेश में सिर्फ 59 कन्विक्शन हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 7122 क्रिमिनल अरेस्ट किए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 2582 क्रिमिनल अरेस्ट किए गए। उत्तर प्रदेश में 2022 में 10,117  केस रजिस्टर हुए हैं।
  • इन जनपदों में स्थापित होंगे साइबर क्राइम थाने: मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, सोनभद्र, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, इटावा, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, फतेहगढ़, कन्नौज, औरैया, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, महाराजगंज, अमेठी, अंबेडकरनगर, एटा, हाथरस, कासगंज, गाजीपुर, चंदौली, मऊ, बहराइच, उन्नाव, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, भदोही, बलिया, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, ललितपुर, जालौन, मुजफ्फरनगर, शामली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी एवं चित्रकूट।


मध्य प्रदेश Switch to English

कूनो नेशनल पार्क में बनेगा देश का पहला ‘चीता सफारी’

चर्चा में क्यों?

19 दिसंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अब ‘चीता सफारी’ बनाया जाएगा। यह देश का पहला ‘चीता सफारी’ होगा।

प्रमुख बिंदु:

  • कूनो नेशनल पार्क में ‘चीता सफारी’ बनाने की अनुमति के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी को पत्र भेजा गया था, जिस पर अब सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। मुकुंदपुर की ‘सफेद बाघ सफारी’ की तरह यहां भी पर्यटक चीता सफारी का आनंद ले सकेंगे।
  • कूनो नेशनल पार्क में एक इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाया जाएगा, ताकि पर्यटक भ्रमण कर चीतों के विषय में जानकारी हासिल कर सकें। साथ ही कूनो नेशनल पार्क में उपलब्ध विभिन्न जानवर, पक्षी आदि के विषय में भी पर्यटकों को बताया जाएगा।
  • शुरुआती आकलन में चीता सफारी के निर्माण की लागत 50 करोड़ आंकी गई है। इसके निर्माण में दो वर्ष का समय लग सकता है। ‘चीता सफारी’ का क्षेत्र 181.17 हेक्टेयर होगा, जिसमें 124.94 कूनो वनमंडल का वन क्षेत्र होगा। सफारी में 4 से 6 चीते छोड़े जाएंगे।
  • इस प्रोजेक्ट को चीता सफारी कम टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर कम इंटरप्रिटेशन सेंटर (चीता सफारी सह पर्यटक सुविधा केंद्र सह व्याख्या केंद्र) नाम दिया गया है। 
  • विदित हो कि कूनो नेशनल पार्क में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए म.प्र. पर्यटन बोर्ड की ओर से कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इसके लिए रानीपुरा में निजी कंपनी ने टेंट सिटी तैयार की है, जिसमें हॉट एयर बैलून, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियां होंगी।


हरियाणा Switch to English

हरियाणा में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 12% की कमी

चर्चा में क्यों?

17 दिसंबर 2023 को हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि वर्ष -2023 में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 12% तक कमी दर्ज की गई है।

प्रमुख बिंदु:

  • बैठक में बताया गया कि डकैती संबंधी मामलों में वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में 30% की गिरावट दर्ज की गई है।
  • इसके साथ ही छीना झपटी संबंधी मामलों में 18.33% जबकि गंभीर चोट संबंधी मामलों में 8% की गिरावट दर्ज की गई है।
  • बैठक में बताया गया कि धारा 498 ए के तहत सभी तथ्यों की जांच पड़ताल करने उपरांत ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
  • पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि लोगों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी जागरूकता के लिए बल्क एसएमएस सर्विस शुरू की जाएगी।
  • पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-152 डी, एनएच -44 तथा एनएच -9 पर लेन ड्राइविंग की पालना सुनिश्चित करें।
  • पुलिस महानिदेशक ने बताया कि 1 से 13 दिसंबर तक लेन ड्राइविंग को लेकर 6000 वाहनों के चालान किए गए है।
  • इस बैठक में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने ग्राम प्रहरी योजना की भी समीक्षा की।

 


झारखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने 467 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

चर्चा में क्यों?

19 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुमला ज़िले के कसीरा पंचायत स्थित छापर टोली में आयोजित "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में शामिल हुए तथा 467 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया|

प्रमुख बिंदु:

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 402 करोड़ रुपए की 105 योजनाओं का शिलान्यास किया|
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 64 करोड़ रुपए की 45 योजनाओं का उद्घाटन किया।
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1,45,091 लाभार्थियों को 204 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया।
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुकम्पा एवं DMFT के तहत कुल 85 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
  • इस कार्यक्रम में बताया गया कि गुमला ज़िले में 625 करोड़ रुपए की लागत से 800 कि०मी० ग्रामीण सड़क एवं पथ निर्माण विभाग के तहत 300 करोड़ रुपए की लागत से 200 कि०मी० सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम में बताया गया कि 242 करोड़ रुपए की लागत से नौ सिंचाई योजना का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 25 हजार एकड़ भूमि सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया है|
  • इस कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 25,332 किशोरियों को लाभ प्रदान किया गया|
  • इस कार्यक्रम में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत 3804 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया|
  • इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 1050 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया|

 


उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का मिला पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

19 दिसंबर 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • यह पुरस्कार एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एटीओएआई) की ओर से उत्तराखंड को प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार कार्यक्रम गुजरात के केवडिया में आयोजित में किया गया था जहां उत्तराखंड के सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने इस पुरस्कार को प्राप्त किया।
  • सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि टिहरी झील में पहली बार पैराग्लाइडिंग एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया गया,जिसमें 26 देशों के 54 पायलटों ने भाग लिया था।
  • सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि देश में जायरोकॉप्टर से एयरो सफारी की शुरुआत उत्तराखंड से की गई है।
  • विदित हो कि उत्तराखंड में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, एयरो स्पोर्ट्स, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग में आदि में काफी संभावनाएं है।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow