प्रधानमंत्री ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास | उत्तर प्रदेश | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना की आधारशिला रखी। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज तक 12 ज़िलों से होकर गुज़रेगा तथा यह उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा।

 प्रमुख बिंदु 


‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ प्रदर्शनी | राजस्थान | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाहर कला केंद्र में ‘सेवा ही धर्म-सेवा ही कर्म’के संकल्प के साथ राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


वृहद स्तर पर लॉन्च की गई ‘उड़ान योजना’ | राजस्थान | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों? 

19 दिसंबर, 2021 को राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री निवास से ‘आई एम शत्ति उड़ान योजना’, ‘जागृति-बैक टू वर्क योजना’तथा प्रदेश में झुंझुंनू, चूरू, बूंदी एवं हनुमानगढ़ ज़िलों में नवनिर्मित ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’का लोकार्पण किया गया। 

प्रमुख बिंदु 


‘इंडिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स कांक्लेव-2021’ अवार्ड | मध्य प्रदेश | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021 को इंडिया टुडे के सीनियर एसोसिएट एडिटर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ राहुल नरोंहा ने इंडिया टुडे समूह की ओर से ‘इंडिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स कान्क्लेव 2021 में’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘मोस्ट इंप्रूव्ड बिग स्टेट इन एग्रीकल्चर’ का पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु


अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित | मध्य प्रदेश | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021को मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिये जारी कार्यक्रम के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं ज़िला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। 

प्रमुख बिंदु


चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव-2022 मोबाइल एप | मध्य प्रदेश | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

19 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय चित्र साधना के प्रतिष्ठित ‘चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सव-2022 (सीबीएफएफ-2022)’ के एप का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


कृषि-उद्यमी कृषक रत्न पुरस्कार-2021 | हरियाणा | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021 को केंद्रीय पशुपालन व मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने हरियाणा को जोखिम प्रबंधन और ब्रांड विकास (हर हित स्टोर्स) में सर्वश्रेष्ठ पहल के लिये ‘कृषि-उद्यमी कृषक रत्न पुरस्कार-2021’ से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 


उदयन माने बने पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चौंपियन | झारखंड | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

19 दिसंबर, 2021 को ओलंपियन उदयन माने ने पीजीटीआई की टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप जीतते हुए 2020-21 सत्र के लिये पीजीटीआई ऑर्डरऑफ मेरिट खिताब हासिल किया।

प्रमुख बिंदु 


स्कॉच पुरस्कार | झारखंड | 20 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021 को झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को नई दिल्ली में एक समारोह में स्कॉच फाउंडेशन द्वारा लोक सेवा के लिये स्कॉच पुरस्कार प्रदान किया गया। 

प्रमुख बिंदु