प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

उदयन माने बने पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चौंपियन

चर्चा में क्यों?

19 दिसंबर, 2021 को ओलंपियन उदयन माने ने पीजीटीआई की टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप जीतते हुए 2020-21 सत्र के लिये पीजीटीआई ऑर्डरऑफ मेरिट खिताब हासिल किया।

प्रमुख बिंदु 

  • दो बार के एशियाई टूर विजेता राशिद खान इस चैंपियनशिप में उपविजेता रहे।
  • यह चैंपियनशिप 16 से 19 दिसंबर, 2021 तक जमशेदपुर में बेलडीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित की गई थी।
  • माने को 22,50,000 रुपए की पुरस्कार राशि मिली और उन्होंने सीजन की कमाई के आधार पर मेरिट सूची में करणदीप कोचर और चिक्कारंगप्पा को पीछे छोड़ दिया।
  • गौरतलब है कि उदयन ने इससे पहले जमशेदपुर में 2019 टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप भी जीती थी। उन्होंने 2020-21 सीजन के दौरान चार खिताब जीते हैं। यह उनका 12वाँ पीजीटीआई खिताब है।

झारखंड Switch to English

स्कॉच पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

18 दिसंबर, 2021 को झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को नई दिल्ली में एक समारोह में स्कॉच फाउंडेशन द्वारा लोक सेवा के लिये स्कॉच पुरस्कार प्रदान किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • स्कॉच फाउंडेशन के समीर कोचर ने कहा कि अरुण कुमार सिंह द्वारा औद्योगिक विकास, वाणिज्यिक कर, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, कृषि, जल संसाधन, शहरी विकास, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्र में किये गए कार्यों के लिये उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • कोविड की पहली लहर के दौरान पीडीएस और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन सहित खाद्य और नागरिक आपूर्ति में तथा कोविड की खतरनाक दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग में इनका अनुकरणीय एवं पेशेवर संचालन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
  • गौरतलब है कि स्कॉच अवार्ड्स को भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान माना जाता है और इसके प्राप्तकर्त्ताओं में बीस साल के इतिहास में नियामक, सचिव, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहे हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2