प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Jul 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

राज्य के 143 खंडों में लगेंगी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण मशीनें

चर्चा में क्यों?

17 जुलाई, 2023 को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने चंडीगढ़ में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के कार्यान्वयन और एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध की समीक्षा के लिये विशेष कार्य बल की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि राज्य सरकार राज्य के हर ब्लॉक में प्लास्टिक कचरा प्रसंस्करण मशीनें लगाने का कार्य कर रही है।  

प्रमुख बिंदु  

  • इनमें प्लास्टिक श्रेडर, बेलिंग मशीन और धूल हटाने वाली मशीनें शामिल हैं, जिन्हें लगभग 16 लाख रुपए प्रति यूनिट की लागत से लगाया जाएगा। इन इकाइयों से रिसाइक्लिंग की सुविधा आसान होगी और प्लास्टिक कचरे की मात्रा में भी कमी आएगी। 
  • इस दूरगामी पहल का उद्देश्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रदूषण और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की आवश्यकता की दोहरी चुनौतियों से निपटना है।
  • बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई, 2022 से 31 मई, 2023 तक एकल-उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने के लिये  कार्य योजना के तहत 17,407 चालान काटे गए। राज्य भर में 15,045 किलोग्राम एकल-उपयोग प्लास्टिक ज़ब्त करके उन पर 1,46,62,750 रुपए का जुर्माना लगाया गया। 
  • मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग (बी एवं आर), शहरी स्थानीय निकाय, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तथा राज्य विपणन बोर्ड के अधिकारियों को सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग  के नॉर्म अनुसार सड़क निर्माण में प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग अनिवार्य करने के निर्देश दिये।  
  • मुख्य सचिव ने वर्चुअल तरीके से उपायुक्तों और ज़िला नगर निगम आयुक्तों को प्लास्टिक प्रबंधन के लिये विशेष कार्य बल की नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिये।  
  • इसके अलावा उन्होंने पर्यावरणीय मुद्दे के समाधान हेतु समाज के सभी वर्गों, विशेषकर ग्रामीण स्तर पर जनता को जागरूक करने और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिये।


हरियाणा Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया 2741 करोड़ रुपए की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

चर्चा में क्यों?

18 जुलाई, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के नूंह ज़िला के फिरोजपुर झिरका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2741 करोड़ रुपए की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • इन परियोजनाओं में 1270 करोड़ रुपए की लागत की 157 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 1462 करोड़ रुपए की लागत की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 
  • मुख्यमंत्री ने फिरोजपुर झिरका में नूंह ज़िला की भी 305 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं को ज़िलावासियों को समर्पित किया। ज़िलों में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों और विधायकों ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। 
  • मुख्यमंत्री ने नूंह विधानसभा क्षेत्र के 66 गाँवों के लिये 4 नई पेयजल परियोजनाओं की घोषणा की। इस पर लगभग 306 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं नूंह से मुंडा का गाँव तक की सड़क के निर्माण की भी घोषणा की। 
  • इसके अलावा, फिरोजपुर झिरका में 80 गाँवों में पेयजल क्षमता को 55 एलपीसीडी से बढ़ाकर 70 एलसीपीडी करने की भी घोषणा की। 
  • इन परियोजनाओं की 2741 करोड़ रुपए की लागत जोड़ने पर यह लगभग 15 हज़ार करोड़ हो जाती है। इस तरह डिजिटली एक ही स्थान से इतने व्यापक स्तर पर परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करना ई-गवर्नेंस का एक बड़ा उदाहरण है, इससे समय और पैसे की भी बचत हुई है। 
  • उद्घाटन की गई रैनीवेल आधारित पेयजल योजना नूंह ज़िला के लिये सबसे बड़ी परियोजना है, जिसका सीधा लाभ फिरोजपुर झिरका के क्षेत्रवासियों को होगा। 
  • विदित है कि इस इलाके के लोग जब रमजान में रोज़े रखते थे और सायंकाल के समय जब रोजा तोड़ते थे तो उनको पानी की आवश्यकता होती है, जो उन्हें मौल खरीदकर पानी लेना पड़ता था। अब इस परियोजना से लोगों को पानी खरीदना नहीं पड़ेगा।

 


हरियाणा Switch to English

श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकुला का पुनर्गठन

चर्चा में क्यों?

18 जुलाई, 2023 को हरियाणा के राज्यपाल ने श्री माता मनसा देवी श्राइन एक्ट 1991 की धारा 4 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पंचकुला का पुनर्गठन किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री इस बोर्ड के अध्यक्ष और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री उपाध्यक्ष होंगे।  
  • बोर्ड के सदस्यों में मुख्य सचिव व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव होंगे। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला के उपायुक्त और मुख्य प्रशासक सदस्य सचिव होंगे।
  • इसी प्रकार गैर-सरकारी सदस्यों में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, लतिका शर्मा, बंतो कटारिया, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पंचकुला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अरुण ग्रोवर और हरि चंद गुप्ता हैं। 
  • सहयोगी सदस्यों में विशाल सेठ और ईश्वर जिंदल को शामिल किया गया है। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow