प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Jul 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार सरकार की ओर से राजभाषा पुरस्कार के लिये 24 साहित्यकार चयनित

चर्चा में क्यों?

18 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने राजभाषा पुरस्कारों की घोषणा की है, जिसमें 2020-21 और 2021-22 के लिये हिन्दी सेवा सम्मान से नवाजे गए 24 साहित्यकारों को आगामी 31 जुलाई को पटना के अधिवेशन भवन में सम्मानित किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  

  • चयनित साहित्यकारों को पचास हज़ार से तीन लाख रुपए नकद तक की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
  • 2020-21 के लिये चयनित साहित्यकार: 
    • डॉ. राजेंद्र प्रसाद शिखर सम्मान के लिये विश्वनाथ प्रसाद तिवारी का चयन किया गया है। इन्हें तीन लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।  
    • बीआर अंबेडकर पुरस्कार के लिये डॉ. अशोक कुमार का चयन किया गया है। इन्हें ढाई लाख रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिये जाएंगे।  
    • जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान मृणाल पांडेय को, बीपी मंडल पुरस्कार सुशीला टाकभरे को, नागार्जुन पुरस्कार कवि सत्यनारायण को, रामधारी सिंह दिनकर पुरस्कार रामश्रेष्ठ दीवान को तथा फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार प्रो. जाबिर हुसैन को दिया जाएगा। इन सभी को दो लाख रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिये जाएंगे। 
    • महादेवी वर्मा पुरस्कार डॉ. पूनम सिंह को, बाबू गंगा शरण सिंह पुरस्कार डॉ. के बनर्जी को, विद्याकर कवि पुरस्कार दक्षिण भारत हिन्दी प्रसार प्रचार सभा को, विद्यापति पुरस्कार गीता श्री को, मोहन लाल महतो वियोगी पुरस्कार डॉ. राकेश कुमार सिन्हा रवि को, भिखारी ठाकुर पुरस्कार भगवतीप्रसाद द्विवेदी को, डॉ. ग्रियर्सन पुरस्कार डॉ. छाया सिन्हा को तथा  डॉ. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार अनंत विजय को दी जाएगी। इन सभी को पचास हज़ार रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिये जाएंगे। 
  • 2021-22 के लिये चयनित साहित्यकार: 
    • मधुसूदन आनंद को डॉ. राजेंद्र प्रसाद शिखर सम्मान के लिये चयन किया गया है। इन्हें तीन लाख रुपए नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। 
    • बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पुरस्कार के लिये बलराम का चयन किया गया है। इन्हें ढाई लाख रुपए पुरस्कार स्वरूप दिये जाएंगे।
    • जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार डॉ. चंद्र शिखा को, बीपी मंडल पुरस्कार डॉ. इरशाद कामिल को, नागार्जुन पुरस्कार भोला पंडित प्रणयी को, रामधारी सिंह दिनकर सम्मान अनिरुद्ध सिन्हा को तथा फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार डा. शहनाज फातमी को दिया जाएगा। इन्हें दो लाख रुपए नकद दिये जाएंगे। 
    • महादेवी पुरस्कार डॉ. भावना को एवं बाबू गंगा शरण सिंह पुरस्कार डॉ. गुरमीत सिंह को दिया जाएगा। इन्हें पचास हज़ार रुपए नकद दिये जाएंगे।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow