बियाडा की ज़मीन 80 फीसदी तक सस्ती | बिहार | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की ज़मीन की लीज़ राशि पर 20 से 80 फीसदी तक छूट देने का फैसला लिया गया। इससे बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और निवेश बढ़ेगा।

प्रमुख बिंदु


बिहार सरकार किसानों को देगी डीज़ल अनुदान | बिहार | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के किसानों को डीज़ल अनुदान देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

प्रमुख बिंदु


नई दिल्ली में कालबेलिया शिल्प पुनरुद्धार प्रोजेक्ट प्रदर्शनी की शुरुआत | राजस्थान | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को राजस्थान के कालबेलिया समुदाय के उत्थान के प्रयास की दिशा में नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में कालबेलिया शिल्प पुनरुद्धार प्रोजेक्ट प्रदर्शनी की शुरुआत की गई।

प्रमुख बिंदु


उत्सव पोर्टल पर राज्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी, राजस्थान चुना गया सर्वश्रेष्ठ राज्य | राजस्थान | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘उत्सव पोर्टल’ पर जारी सूची में राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। इस सूची में केरल को दूसरा, उत्तर प्रदेश को तीसरा व अंडमान और निकोबार को चौथा स्थान मिला है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने किया जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम का शिलान्यास | राजस्थान | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीकर में बनने वाले जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु


ब्राज़ील के सहयोग से हिसार में पशुओं की नस्ल सुधार के लिये उत्कृष्टता केंद्र खोला जाएगा | हरियाणा | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण और पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जे.पी. दलाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि हरियाणा के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं पशुओं की नस्ल सुधार के लिये हिसार में ब्राज़ील के सहयोग से उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


कृषि मंत्री ने किया 24×7 पेट क्लिनिक का उदघाटन | झारखंड | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने हेसाग, हटिया अंतर्गत नवनिर्मित पशुपालन निदेशालय भवन, ऑडिटोरियम, 24×7 पेट क्लिनिक का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च होगा एफजीआर पोर्टल | छत्तीसगढ़ | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा ‘किसान शिकायत निवारण पोर्टल’ (एफजीआर) को छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च करने का निर्णय लिया गया है। यह पोर्टल 21 जुलाई, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों और प्रदेश की कला-संस्कृति व साहित्य को सँजोने हेतु एन.आर.आई. सेल का गठन | छत्तीसगढ़ | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न देशों में निवासरत् छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों को एकसूत्र में जोड़ने तथा प्रदेश की कला-संस्कृति एवं साहित्य को सँजोए रखने के लिये एन.आर.आई. सेल का गठन किया गया है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने किया ‘बीयोंड द मिस्टी वील, टेंपल टेल्स ऑफ उत्तराखंड’ पुस्तक का विमोचन | उत्तराखंड | 20 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

19 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आराधना जौहरी (सेवानिवृत्त आई.ए.एस.) द्वारा उत्तराखंड के मंदिरों पर अंग्रेजी में लिखी पुस्तक ‘बीयोंड द मिस्टी वील, टेंपल टेल्स ऑफ उत्तराखंड’ (BEYOND THE MISTY VEIL, Temple Tales of Uttarakhand) का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु