प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Jul 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

राजस्थान में पर्यटन बोर्ड का गठन

चर्चा में क्यों?

राजस्थान सरकार आर्थिक विकास में पर्यटन उद्योग की भूमिका बढ़ाने हेतु पर्यटन बोर्ड की स्थापना के लिये कदम उठा रही है।

मुख्य बिंदु:

  • महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र में पर्याप्त वृद्धि हुई है, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 14% का योगदान देता है।
  • 1,200 से अधिक पर्यटन इकाइयाँ उद्योग की स्थिति के लाभों से लाभान्वित हो रही हैं।
    • आगामी पर्यटन मार्ट में अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटरों को शामिल करने की योजना का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों की आमद को बढ़ाना है।

भारत में पर्यटन से संबंधित पहल:

  • स्वदेश दर्शन योजना: इसे सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत का लाभ उठाते हुए पूरे भारत में थीम आधारित पर्यटन सर्किट विकसित करने के लिये शुरू किया गया था।
    • बौद्ध सर्किट, तटीय सर्किट, डेज़र्ट सर्किट और इको सर्किट जैसे सर्किटों में बेहतर बुनियादी ढाँचे तथा पर्यटक अनुभव।
  • प्रसाद योजना: तीर्थ स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण पर केंद्रित है।
  • हृदय (धरोहर शहर विकास और संवर्द्धन योजना): इसका उद्देश्य विरासत शहरों को संरक्षित तथा पुनर्जीवित करना है।
  • पर्यटन पर्व: सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों को शामिल करते हुए घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये एक राष्ट्रव्यापी अभियान।
  • देखो अपनी देश पहल: यह पहल भारत के विविध परिदृश्यों और सांस्कृतिक विरासत की खोज को बढ़ावा देकर घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करती है।
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत: यह राज्य युग्मों के माध्यम से सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा देता है, आदान-प्रदान और सहयोग को प्रोत्साहित करता है तथा एकता व विविधता को बढ़ावा देता है, घरेलू पर्यटन एवं सांस्कृतिक प्रशंसा को बढ़ाता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow