उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में बनेंगी टेस्टिंग लैब | उत्तर प्रदेश | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की बैठक में राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों में टेस्टिंग लैब बनाने के निर्देश दिये, जिनमें जैविक व प्राकृतिक उत्पादों का सत्यापन होगा।

प्रमुख बिंदु 


बिहार के रवि सिन्हा बने RAW के नए चीफ | बिहार | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भोजपुर के रहने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत् रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


जोधपुर में खुलेगा हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय | राजस्थान | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के शिल्पकारों तथा बुनकरों के उत्थान के लिये जोधपुर में हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय खोले जाने से संबंधित प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु


धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 13.48 करोड़ रुपए स्वीकृत | राजस्थान | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के नागौर, जैसलमेर तथा अलवर के धार्मिक स्थलों पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 13.48 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने भोपाल में राज्यस्तरीय एमएसएमई समिट का शुभारंभ किया | मध्य प्रदेश | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होटल आमेर ग्रीन भोपाल में एकदिवसीय राज्यस्तरीय एमएसएमई समिट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


मोरनी क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई के लिये लगाई जाएगी बड़ी परियोजना | हरियाणा | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक में शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं में बसे राज्य के पंचकूला ज़िले के मोरनी क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई की एक बड़ी परियोजना लगाने के निर्णय को मंज़ूरी प्रदान की गई।

प्रमुख बिंदु 


आयुष मंत्री ने हरियाणा योग आयोग की वेबसाइट का किया शुभारंभ | हरियाणा | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा निदेशालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के आयुष मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा योग आयोग की वेबसाइट का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पानीपत में होगा | हरियाणा | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में राज्य के सभी ज़िला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों की बैठक में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राज्य के पानीपत ज़िले में किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


ताइवान की हुआयु संवर्धन छात्रवृत्ति के लिये सीयूजे के पाँच विद्यार्थी हुए चयनित | झारखंड | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ताइवान के शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2023-2024 के शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिये ‘हुआयु संवर्धन छात्रवृत्ति’का रिजल्ट जारी किया, जिसमें राँची के झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के सुदूर पूर्व भाषा विभाग के पाँच चीनी भाषा सीखने वाले छात्रों को इस छात्रवृत्ति के लिये चुना गया है।

प्रमुख बिंदु 


‘मुख्यमंत्री मितान योजना’प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में भी होगी लागू | छत्तीसगढ़ | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए घर-बैठे प्रमाण-पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज़ बनवाने के लिये संचालित लोकप्रिय ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’को प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में लागू करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश की आठ शख्सियतों को रक्षामंत्री ने किया सम्मानित | उत्तराखंड | 20 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अमर उजाला उत्तराखंड संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की आठ शख्सियतों को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु