प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 May 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

दतिया- भारत का तीसरा सबसे गर्म स्थान

चर्चा में क्यों?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया ज़िले में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया और यह तीसरा सबसे गर्म स्थान बन गया।

मुख्य बिंदु:

  • दिल्ली के नजफगढ़ में देश में सबसे अधिक तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आगरा में 47.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
  • सूत्रों के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश के ज़िलों के कुछ इलाकों में बारिश या आँधी आ सकती है।
  • पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति का अनुभव किया जा सकता है।

हीट वेव

  • परिचय:
    • हीट वेव, चरम गर्म मौसम की लंबी अवधि होती है जो मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
    • भारत एक उष्णकटिबंधीय देश होने के कारण विशेष रूप से हीट वेव के प्रति अधिक संवेदनशील है, जो हाल के वर्षों में लगातार और अधिक तीव्र हो गई है।
  • भारत में हीट वेव घोषित करने हेतु IMD के मानदंड:
    • यदि किसी स्थान का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम-से-कम 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक एवं पहाड़ी क्षेत्रों में कम-से-कम 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुँच जाता है तो इसे हीटवेव की स्थिति माना जाता है।
    • यदि किसी स्थान का सामान्य अधिकतम तापमान 40°C से कम या उसके बराबर है, तो सामान्य तापमान से 5°C से 6°C की वृद्धि को हीट वेव की स्थिति माना जाता है।
      • इसके अतिरिक्त सामान्य तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक की वृद्धि को गंभीर हीटवेव की स्थिति माना जाता है।
    • यदि किसी स्टेशन का सामान्य अधिकतम तापमान 40°C से अधिक है, तो सामान्य तापमान से 4°C से 5°C की वृद्धि को लू की स्थिति माना जाता है। इसके अलावा 6 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की वृद्धि को गंभीर हीटवेव की स्थिति माना जाता है।
      • इसके अतिरिक्त यदि सामान्य अधिकतम तापमान के बावजूद वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है, तो हीटवेव घोषित किया जाता है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow