प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

नेवा सेवा केंद्र

चर्चा में क्यों?

19 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में विधान भवन स्थित नवीनीकृत पिक्चर गैलरी और नेवा (राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन) सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) सेवा केंद्र में विधानसभा सदस्यों, विधानसभा सचिवालय और राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों को ई-विधान संबंधित कार्यों पर उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • नेवा एनआईसी क्लाउड, ‘मेघराज’पर आधारित एक कार्य-प्रवाह प्रणाली है, जो ई-सदन/कागज़रहित सदन की अवधारणा को मूर्तरूप प्रदान करती है।
  • नेवा एक उपकरण तटस्थ और सदस्यकेंद्रित एप्लिकेशन है, जो सदस्य संपर्क विवरण, प्रक्रिया के नियम, व्यवसाय की सूची, नोटिस, बुलेटिन, बिल, तारांकित/अतारांकित प्रश्न और उत्तर, कागज़ात के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने तथा विविध हाउस बिज़नेस को स्मार्ट तरीके से संभालने के लिये तैयार किया गया है।
  • गौरतलब है कि नागालैंड विधानसभा नेवा लागू करने वाली देश की पहली विधानसभा है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow