नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 19 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड की SATTE 2022 में भागीदारी

चर्चा में क्यों?

18 मई, 2022 को ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित दक्षिण एशिया ट्रेवल और टूरिज़्म एक्सचेंज (SATTE), 2022 में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नायक ने मध्य प्रदेश पर्यटन स्टाल का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • टूरिज़्म बोर्ड के इवेंट्स एंड मार्केटिंग उपनिदेशक युवराज पडोले ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश स्टाल का साइज़ बढ़ाने के साथ सूचना संचालित दृष्टिकोण के साथ सभी आगंतुकों को पर्यटन से संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जा रही है।
  • विश्व स्तर पर यात्रा-व्यापार मेलों में आमने-सामने बैठकों, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच नेटवर्किंग के लिये यह महत्त्वपूर्ण वार्षिक अवसर है।
  • SATTE यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग के साथ-साथ राष्ट्रीय और राज्य पर्यटन बोर्ड के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों एवं पेशेवरों के लिये एक व्यापक बी2बी प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है। यह अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खरीदारों और पेशेवरों को एकत्र होने और व्यापार करने के लिये एक मंच प्रदान करता है।
  • मध्य प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से एक संपन्न राज्य है। मध्य प्रदेश को ‘टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया’के साथ साथ ‘लेपर्ड स्टेट’तथा ‘घडियाल स्टेट’का भी गौरव प्राप्त है। यहाँ बांधवगढ़ नेशनल पार्क में टाइगर देखने से लेकर खजुराहो के मंदिर की मूर्तियों में वास्तविक भारत को खोजा जा सकता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2