नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

दर्शन लाल जैन राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

19 मई, 2022 को पर्यावरण संरक्षण के लिये किये गए उल्लेखनीय कार्यों हेतु हरियाणा के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने दर्शन लाल जैन राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार के लिये नामांकन आमंत्रित किये हैं।

प्रमुख बिंदु

  • इन पुरस्कारों के लिये संगठन/संस्थान, सरकारी विभाग, व्यक्ति, गैर-सरकारी संगठन, स्कूल, कॉलेज और निजी संस्थाएँ, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण में अनुकरणीय कार्य किया है, लिये पात्र होंगे।
  • नामांकन के पश्चात् स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चयनित लोगों को दो पुरस्कार दिये जाएंगे और उन्हें प्रशस्ति-पत्र तथा 3 लाख रुपए व 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह पुरस्कार चयनित उम्मीदवारों को 5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में वितरित किये जाएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मार्च 2022 में हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे- प्रदूषण नियंत्रण (जल और वायु), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, विभिन्न प्रकार के कचरे के प्रबंधन और पर्यावरण मुद्दों पर आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करने हेतु किये गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिये हरियाणा के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री दर्शन लाल जैन के नाम पर एक नया पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2