प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

लखनऊ में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को कैबिनेट की मंज़ूरी

चर्चा में क्यों?

19 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लखनऊ में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की स्थापना को मंज़ूरी दी गई।

प्रमुख बिंदु

  • लखनऊ का यह केंद्र देश भर में स्थापित होने वाले कुल छह केंद्रों में से एक है। 
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इसके लिये लखनऊ के सरोजिनी नगर के जैतीखेड़ा में एनसीडीसी को 2.5 एकड़ ज़मीन 30 साल के लिये लीज़ पर दी गई है।
  • इसके अतिरिक्त कैबिनेट बैठक में कुछ अन्य निर्णय भी लिये गए, जिनका विवरण निम्न प्रकार है- 
    • राज्य सरकार ने हरिद्वार के अलकनंदा गेस्ट हाउस में 3000 वर्ग मीटर में बने भागीरथी गेस्ट हाउस को उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव भी मंज़ूरी दे दी है। 
    • निजी क्षेत्र के सहयोग से आगरा, मथुरा और प्रयागराज में हेलीपोर्ट विकसित किये जाएंगे। साथ ही पर्यटन विभाग को भी लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मैदान के पास एक हेलीपैड मिलेगा। 
    • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी न्यायिक सेवा नियमावली में विकलांगों के लिये निर्धारित 4% आरक्षण कोटा की अनुमति के साथ ही आयुर्वेद संस्थान के लिये भूमि के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी गई।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow