उत्तर प्रदेश में 15 सीएचसी पीपीपी मोड पर चलेंगे | उत्तर प्रदेश | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि राज्य सरकार लखनऊ सहित ज़िलों के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर चलाएगी।

प्रमुख बिंदु 


उत्तर प्रदेश ने कपड़ा और परिधान नीति की घोषणा की | उत्तर प्रदेश | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने नए निवेश को आकर्षित करने और उत्तर प्रदेश को कपड़ा एवं परिधान उद्योग का केंद्र बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कपड़ा और परिधान नीति की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 


प्रत्येक राजकीय भवन की होगी जिओ-टैगिंग | राजस्थान | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के विभिन्न विभागों व उपक्रमों की परिसंपत्तियों, योजनाओं एवं कार्यों की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के माध्यम से जिओ-टैगिंग कर उन्हें मैप से जोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इस हेतु प्रारंभ में 153.80 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में 124 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खुले | राजस्थान | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में विभिन्न ज़िलों में 124 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले गए हैं।

प्रमुख बिंदु 


अस्पतालों में स्थापित होंगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट | राजस्थान | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पतालों के लिक्विड एवं सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के लिये बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु 20 करोड़ रुपए के बजट को मंज़ूरी दी।

प्रमुख बिंदु 


औद्योगिक भूमि, भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2021 में संशोधन | मध्य प्रदेश | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

17 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्रि-परिषद ने मध्य प्रदेश एमएसएमई को औद्योगिक भूमि, भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम 2021 में निहित प्रक्रिया को सरलीकृत, विकास उन्मुखी और अधिक प्रभावी बनाने के लिये नियम में संशोधन करने का निर्णय लिया।

प्रमुख बिंदु 


मध्य प्रदेश मंत्रि-परिषद के महत्त्वपूर्ण निर्णय | मध्य प्रदेश | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

17 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्रि-परिषद ने सीहोर ज़िले की सीप अंबर सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना के लिये 346 करोड़ 12 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के साथ ही कई अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये।

प्रमुख बिंदु 


ज़िला जल संसाधन योजना 2022-25 | हरियाणा | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण अध्यक्षा केशनी आनंद अरोड़ा ने राज्य में स्थाई जल संसाधन प्रबंधन एवं योजना क्रियान्वयन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि राज्य में ‘ज़िला जल संसाधन योजना 2022-25’ तैयार की गई है।

प्रमुख बिंदु


हरियाणा में खुलेगा ‘ब्यूरो ऑफ सिविल एवियेशन सिक्योरिटी’ सेंटर | हरियाणा | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में नागरिक उडन्न्यन मंत्रियों की दोदिवसीय राष्ट्रीय बैठक के बाद बताया कि ‘ब्यूरो ऑफ सिविल एवियेशन सिक्योरिटी’का सेंटर हरियाणा में खोला जाएगा।

प्रमुख बिंदु


तीसरा झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल संपन्न | झारखंड | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को झारखंड राज्य के ‘तीसरे झारखंड साइंस फिल्म फेस्टिवल’के दूसरे चरण का राज्य के गिरिडीह ज़िले के सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल, में समापन हो गया।

प्रमुख बिंदु


भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नवगठित ज़िला सक्ती में मुख्यमंत्री की घोषणा | छत्तीसगढ़ | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नवगठित ज़िला सक्ती के मालखरौदा, डभरा और चंद्रपुर विकासखंड में कई घोषणाएँ कीं। 

प्रमुख बिंदु 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय मुकुटधर पांडेय स्मृति समिति की मांग पर चंद्रपुर के कॉलेज का नामकरण मुकुटधर पांडेय के नाम पर करने की बात कही और पुस्तकालय की मांग पर सहमति जताते हुए डभरा में सब्जी मंडी खोलने की घोषणा की।

विकासखंड- मालखरौदा में मुख्यमंत्री की घोषणा

विकासखंड - डभरा में मुख्यमंत्री की घोषणा


पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्रों में पी.पी.पी. मॉडल से संचालित होंगे कॉलेज | छत्तीसगढ़ | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के पिछड़े, अति पिछड़े और सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में अब पी.पी.पी. मॉडल में कॉलेजों का संचालन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में नारायणपुर टॉप 5 आकांक्षी ज़िलों में शामिल | छत्तीसगढ़ | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जन-संपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश भर के आकांक्षी ज़िलों के परफॉर्मेंस के आधार पर अगस्त 2022 में जारी की गई रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पाँच ज़िलों में अपना स्थान बनाया है।

प्रमुख बिंदु 


जमरानी बांध निर्माण परियोजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में हुई शामिल | उत्तराखंड | 19 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

18 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखंड के सिंचाई सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि जल संसाधन के केंद्रीय सचिव की अध्यक्षता एवं नीति आयोग व केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों की बैठक में जमरानी बांध परियोजना के प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किये जाने पर स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रमुख बिंदु