प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 19 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

जयपुर में स्थापित होगी राजस्थान स्टेट फेकल्टी डेवलपमेंट एकेडेमी (RSFDA)

चर्चा में क्यों?

  • 18 सितंबर, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक सुधार एवं उन्मुखीकरण के लिये जयपुर में राजस्थान स्टेट फेकल्टी डेवलपमेंट एकेडेमी (RSFDA) स्थापित किये जाने की मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • राजस्थान स्टेट फेकल्टी डेवलपमेंट एकेडेमी के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार एवं शिक्षकों के उन्मुखीकरण तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षणों के लिये राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थाओं से एमओयू किया जाएगा।
  • प्रशिक्षणों का आयोजन एचसीएम-रीपा, आईजीपीआरएस, एचआरडीसी, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महात्मा गांधी विद्यापीठ-कनक भवन आदि संस्थानों में किया जाएगा।
  • अकादमी का भवन निर्मित होने तक इसका संचालन कनक भवन स्थित महात्मा गांधी विद्यापीठ-गांधी अध्ययन केंद्र में किया जाएगा। शीघ्र ही अकादमी को सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत करवाया जाएगा एवं तब तक राजसेस के तहत इसका संचालन होगा।
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट

राजस्थान Switch to English

राज्य कला पुरस्कारों की घोषणा

चर्चा में क्यों?

  • 18 सितंबर, 2023 को राजस्थान ललित कला अकादमी की 64वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल ने राज्य के 10 कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है।

प्रमुख बिंदु

  • अकादमी सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि डॉ. अमिता राज गोयल (रिक्रियेटिंग नेचर-2), दिशांक शर्मा (स्मृति), महेश कुमार कुमावत (सनातन), शिखा (देयर ईज समथिंग), सोम्य यादव (साईनम ऑफ सैल्फ), नकुल गोदारा (शेडो), अमर प्रजापत (जयपुर अरावली-1), प्रभु लाल गमेती (अनटाईडल्ड-2), उदित अग्निहोत्री (किंगडम) तथा दीपिका रावजानी (लाईफ एंड डेथ) को उनकी कलाकृतियों के लिये पुरस्कृत किया गया।
  • प्रदर्शनी के लिये राज्य भर से 169 कलाकारों की 505 चित्र एवं मूर्तिशिल्प प्राप्त हुई थी, जिसमें निर्णायक मंडल ने 64 कलाकारों की 78 कलाकृतियों का चयन किया। इनमें पुरस्कृत कलाकृतियाँ भी सम्मिलित हैं।
  • प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पुरस्कृत 10 कलाकारों को पच्चीस-पच्चीस हज़ार रुपए के नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाएंगे।


राजस्थान Switch to English

25 लाख पशुपालकों को पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिये मिलेगा अनुदान

चर्चा में क्यों?

  • 18 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 25 लाख पशुपालकों को एक-एक पशु (गाय/भैंस) के लिये कृत्रिम गर्भाधान करवाने हेतु 50 प्रतिशत या 500 रुपए की सीमा तक अनुदान दिये जाने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु प्राप्त हो सकेंगे।

प्रमुख बिंदु

  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 में 5 लाख कृत्रिम गर्भाधान किये जाने हेतु 36.65 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान की सैद्धांतिक स्वीकृति भी प्रदान की है।
  • पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में सेक्स सोर्टेड सीमेन से 5 लाख कृत्रिम गर्भाधान किया जाना प्रस्तावित है।
  • विदित है कि भारत सरकार द्वारा प्रति डोज की कीमत वर्तमान में 675 रुपए निर्धारित है। इस प्रकार, 5 लाख डोज खरीदने के लिये 33.75 करोड़ रुपए एवं अन्य संसाधनों के लिये 2.90 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • मुख्यमंत्री ने प्रति कृत्रिम गर्भाधान पर 335 रुपए अनुदान दिये जाने एवं 340 रुपए पशुपालकों से लिये जाने अथवा प्रति गर्भाधान 50 प्रतिशत या 500 रुपए की सीमा में अनुदान दिये जाने की मंजूरी दी है। इससे राज्य सरकार पर वर्ष 2023-23 में 16.75 करोड़ रुपए का भार आएगा।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बजट वर्ष 2023-24 में घोषणा की थी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow