प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 19 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री ने ईटपाल स्थित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

  • 18 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान ईटपाल स्थित बीजापुर गवर्नमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया, साथ ही उन्होंने फैक्ट्री से हरी झंडी दिखाकर बाजार के लिये तैयार उत्पादों की पहली खेप को रवाना किया।

प्रमुख बिंदु

  • बीजापुर ज़िले में निवासरत ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि एवं वन आधारित (उत्पाद) हैं तथा ज़िले में उद्योग नहीं होने के कारण ग्रामीणों के अन्य राज्यों में रोज़गार के लिये पलायन को देखते हुए ज़िला प्रशासन बीजापुर द्वारा स्थिर आजीविका एवं महिला सशक्तीरण के लिये व्यवसायिक मॉडल के रूप में गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना की गई है।
  • यह ज़िला प्रशासन द्वारा कम से कम लागत में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को रोज़गार प्रदान करने के व्यवसायिक मॉडल का एक उदाहरण है, जिसमें गारमेंट आधारित उद्योग ही कम समय, कम लागत में स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को रोज़गार दिया जा सकता है।
  • गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना के लिये देश के बड़े गारमेंट ब्रांड मिंत्रा, मैक्स, डिक्सी इत्यादि कंपनियों से चर्चा की गई है, जिसमें डिक्सी एवं मिंत्रा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा ज़िले का भ्रमण किया गया और फैक्ट्री स्थापना पर सहमति बनी। इस प्रकार गारमेंट फैक्ट्री को 6 करोड़ 90 लाख 27 हज़ार रुपए की लागत से बनाया गया है।
  • गारमेंट फैक्ट्री में काम करने के लिये 800 महिलाओं की काउंसलिंग कर 200 हितग्राहियों को प्रशिक्षण देने का कार्य प्रारंभ दिया किया। जून 2023 में डिक्सी कंपनी के साथ 05 वर्षों का अनुबंध कर 70 महिलाओं के साथ ज़िला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में बनियान प्रोडक्शन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि सभी ज़िलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके।

   


छत्तीसगढ़ Switch to English

जैविक प्रमाणीकरण के लिये छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति, भारत वानिकी एवं कृषि-सीजीसर्ट संचालित

चर्चा में क्यों?

  • 18 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति, भारत वानिकी एवं कृषि-सीजीसर्ट कृषि उत्पादों, लघु वनोपज उत्पादों एवं प्रस्कृत उत्पादों इत्यादि के जैविक प्रमाणीकरण का कार्य करती है। इसके अतिरिक्त सीजीसर्ट वनों के प्रमाणीकरण के क्षेत्र में भी अग्रसर हो रही है।

प्रमुख बिंदु

  • प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी-सीजीसर्ट व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति, भारत वानिकी एवं कृषि-सीजीसर्ट, छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन संचालित है।
  • सीजीसर्ट राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड, वाणिज्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के अनुसार जैविक उत्पादों के जैविक प्रमाणीकरण हेतु प्रत्यायित संस्था है।
  • छत्तीसगढ़ में इसका कार्यालय छत्तीसगढ़ विधानसभा के पास राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर परिसर में स्थित है।
  • जैविक प्रमाणीकरण प्रक्रिया में प्रमाणीकरण संस्था जैसे कि सीजीसर्ट जैविक उत्पादन, प्रसंस्करण, विक्रय अथवा हैंडलिंग क्रियाकलापों का जैविक मानक के अनुपालन अनुसार निगरानी करती है।
  • गौरतलब है कि देश में जैविक खेती एवं जैविक उत्पादों की अपार संभावना को देखते हुए भारत सरकार द्वारा जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम मानक को वर्ष 2005 में लॉन्च किया गया।
  • इसके लिये एपिड़ा, नई दिल्ली ने महत्त्वपूर्ण भमिका निभाते हुए सभी प्रदेश स्तर पर प्रमाणीकरण संस्थाओं का गठन किया है। भारतीय जैविक मानक यूरोपीय मानकों और स्विट्जरलैंड के मानकों के समकक्ष है। इसी प्रक्रिया में सीजीसर्ट को जैविक प्रमाणीकरण कार्य हेतु मान्यता प्रदान किया गया है।
  • सीजीसर्ट किसानों के जैविक खेतों के निरीक्षण एवं प्रमाणीकरण प्रक्रिया में विभिन्न फसलों के जैविक उत्पादन में प्रबंधित फसलों के रख रखाव इत्यादि का एन.पी.ओ.पी मानक अनुसार निरीक्षण का कार्य करती है।
  • प्रमाणीकरण प्रक्रिया अंतर्गत कोई भी व्यक्तिगत किसान, किसानों का समूह, प्रसंस्करणकर्त्ता, विक्रयकर्त्ता को पंजीयन कराना अनिवार्य होता है।
  • सीजीसर्ट ऐसे उत्पादक कृषक समूहों का भी जैविक प्रमाणीकरण का कार्य करती है जो एक क्लस्टर में समूह बनाकर जैविक खेती का कार्य करते हैं। समूह खेती में छोटे-छोटे कृषकों द्वारा जैविक खेती करने के जैविक उत्पादन का रकबा तथा मात्रा दोनों में ही वृद्धि होती है तथा प्रमाणीकरण का खर्च भी कम पड़ता है। इसके अतिरिकत उत्पादन अधिक होने के कारण जैविक उत्पादों के व्यापारी इन उत्पादों को विक्रय के लिये आकर्षित होते हैं।
  • सीजीसर्ट वनों से संगृहित की जाने वाली लघु वनोपजों जिसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय उत्पाद जैसे हर्रा, बहेड़ा, आँवला, महुआ, इमली, चिरौंजी तथा वन्य शहद के प्रमाणीकरण का कार्य करती है।
  • जंगलों से प्राप्त होने वाले उत्पादों की प्रकृति स्वत: ही जैविक होती है। जैविक प्रमाणीकरण प्रक्रिया में इन लघु वनोपजों के उत्पादन क्षेत्रों एवं रखरखाव इत्यादि का निरीक्षण एवं मूल्यांकन का कार्य एन.पी.ओ.पी. मानक अनुसार किया जाता है।
  • सीजीसर्ट द्वारा प्रसंस्करण ईकाइयों में तैयार किये जाने वाले प्रसंस्कृत जैविक उत्पादों एवं कृषि कार्यो हेतु आवश्यक जैविक खाद इत्यादि का भी प्रमाणीकरण किया जाता है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow