प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के 44 पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी राँची के मोरहाबादी में आयोजित समारोह में राज्य के 44 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को वीरता के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक प्रदान किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • इन 44 पुलिस अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक दिया गया है।  
  • ये सभी पदक पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा दिये जाते थे, जिनका अब वितरण किया गया है।  
  • जिन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है :  
    • वर्ष 2021 के लिये मनीष चंद्र लाल (एसडीपीओ गुमला), सुरेश राम (इंस्पेक्टर, एसीबी), रोहित कुमार रजक (कॉन्स्टेबल, हज़ारीबाग), हीरालाल ठाकुर (कॉन्स्टेबल, हज़ारीबाग), अनिरुद्ध कुमार ओझा (कॉन्स्टेबल, हज़ारीबाग) और यशवंत महतो (कॉन्स्टेबल, हज़ारीबाग) शामिल हैं। 
    • वर्ष 2022 के लिये ऋषभ कुमार झा (वर्तमान में एसपी रेल जमशेदपुर, तत्कालीन एसडीपीओ तोरपा) और सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अनुराग राज (तत्कालीन एएसपी अभियान, खूंटी) शामिल हैं। 
  • विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक : 
    • पारस नाथ ओझा (एटीएस, राँची)  
  • सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक : 
    • वर्ष 2021 के लिये साकेत कुमार सिंह (तत्कालीन आईजी अभियान झारखंड पुलिस, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर), कैलाश प्रसाद (कॉन्स्टेबल, आईआरबी-5 गुमला), चालक कॉन्स्टेबल सत्येन्द्र नाथ (एसटीएफ, राँची), कॉन्स्टेबल रामजन्म प्रसाद (जेएपीटीसी, पदमा) शामिल हैं।
    • इनके अलावा हवलदार तिल प्रसाद जायसी (जैप-1, राँची), एएसआई मनोज कुमार दास (बोकारो), एएसआई सुनील कुमार राय (लातेहार), हवलदार नंदजी यादव (एसटीएफ, राँची), डीएसपी संचामन तमांग (विशेष शाखा), इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन (एसीबी राँची) शामिल हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow