उत्तराखंड में मेडिकल छात्रों को डिजी लॉकर से मिलेंगी डिग्रियाँ | उत्तराखंड | 19 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

17 जून, 2023 को उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा की तर्ज़ पर अब प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को डिजी लॉकर के माध्यम से डिग्रियाँ व अन्य शैक्षिक प्रमाण-पत्र मिलेंगे। इस संबंध में उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को शीघ्र डिजी लॉकर के लिये सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिये गए हैं। 

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश के खेल प्रशिक्षकों का मानदेय 15 हज़ार से बढ़ाकर 48 हज़ार करने की तैयारी | उत्तराखंड | 19 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

17 जून, 2023 को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून निदेशालय में हुई खेल विभाग की समीक्षा बैठक में खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत् खेल प्रशिक्षकों का मानदेय भारतीय खेल प्राधिकरण की तर्ज़ पर 15 हज़ार से बढ़ाकर न्यूनतम 48 हज़ार रुपए करने की तैयारी का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। 

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश में होगा आपदा प्रबंधन पर विश्व कॉन्ग्रेस का आयोजन | उत्तराखंड | 19 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

17 जून, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि छठवें वैश्विक सम्मेलन ‘आपदा प्रबंधन पर छठवीं विश्व कॉन्ग्रेस’ का आयोजन देहरादून में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने इस छठवें वैश्विक सम्मेलन की विवरणिका का विमोचन भी किया।  

प्रमुख बिंदु