बरेली मंडल में बनेंगे 52 अन्नपूर्णा स्टोर | उत्तर प्रदेश | 19 May 2023

चर्चा में क्यों? 

17 मई, 2023 को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि बरेली मंडल में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 52 अन्नपूर्णा स्टोर बनाए जाएंगे, जहाँ रोजमर्रा की ज़रूरतों से संबंधित 40 प्रकार के सामान जनता को उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रमुख बिंदु  


16 राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय माध्यमिक में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी | राजस्थान | 19 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के उच्च प्राथमिक स्तर के 16 राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है।

प्रमुख बिंदु  


मरुधरा का मान-स्वच्छता सम्मान-समारोह-2023 | राजस्थान | 19 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को राजस्थान पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने बताया कि जयपुर में स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान के सभागार में ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन निदेशालय की ओर से ‘मरुधरा का मान-स्वच्छता सम्मान समारोह-2023’ आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु 


वाराणसी-राँची-कोलकाता ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट: झारखंड में 6 चरणों में बनेगी सिक्स लेन सड़क | झारखंड | 19 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से राँची होते हुए कोलकाता तक छह लेन की ग्रीन फील्ड परियोजना पर काम शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिये झारखंड के छह चरणों का टेंडर फाइनल हो गया है।

प्रमुख बिंदु  


फेडरेशन कप एथलेटिक्स में झारखंड की सपना ने जीता काँस्य पदक | झारखंड | 19 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के राँची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में चल रही फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राज्य की सपना कुमारी ने 100 मीटर हर्डल्स में काँस्य पदक जीता है।  

प्रमुख बिंदु  


मुख्यमंत्री ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में ज़िले के पहले वाई-फाई जोन का शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 19 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में ज़िले के पहले वाई-फाई ज़ोन का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु  


कैबिनेट ने युवाओं के लिये ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ को दी मंज़ूरी | मध्य प्रदेश | 19 May 2023

चर्चा में क्यों? 

17 मई, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं के लिये ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ (युवा कौशल कमाई योजना) को मंज़ूरी दी गई।

प्रमुख बिंदु  


आयुष मंत्री ने लॉन्च किया ‘योग मानस’ ऐप | हरियाणा | 19 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को हरियाणा के आयुष मंत्री अनिल विज ने आयुष विभाग के ‘योग मानस’ (योगशाला मैनेजमेंट एंड ऐनालिटीकल सिस्टम) ऐप की शुरुआत की।  

प्रमुख बिंदु  


‘पैच रिपोर्टिंग एप’ | उत्तराखंड | 19 May 2023

चर्चा में क्यों?

18 मई, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में कहीं से भी गड्ढायुक्त सड़क की फोटो खींचकर सरकार को भेजने के लिये एक ‘पैच रिपोर्टिंग एप’का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु