प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 19 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

राजस्थान परिवहन निगम का बस चालक राष्ट्रीय स्तर पर ‘हीरोज ऑन द रोड’ अॅवार्ड से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

18 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बस ड्राइवर सियाराम चौधरी को ‘हीरोज ऑन द रोड’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि दुर्घटना मुक्त ड्राइवर्स को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिये राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ की तरफ से ‘हीरोज ऑन द रोड’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
  • इस सम्मान के लिये देशभर से 42 ड्राइवर्स चुने गए जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही और दुर्घटना नहीं की और लगातार बस यात्रियों को उनकी मंज़िल तक सुरक्षित पहुँचाया है।
  • ज्ञातव्य है कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बस ड्राइवर सियाराम चौधरी पिछले 34 साल से आरएसआरटीसी में बस चालक की सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान पूर्ण रूप से दुर्घटना मुक्त सेवाएँ प्रदान की है।
  • नई दिल्ली में राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक पवन कटारा ने बताया कि राजस्थान पथ परिवहन निगम सुरक्षा मानकों का बखूबी से पालन करता है तथा रोड सुरक्षा के लिये राजस्थान रोडवेज हमेशा से अग्रणी रहा है, इसलिये इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर हीरोज ऑन द रोड अवॉर्ड से राजस्थान परिवहन निगम के बस चालक सियाराम चौधरी को सम्मानित किया गया है।

राजस्थान Switch to English

विधानसभा अध्यक्ष ने 19 समितियों का किया गठन

चर्चा में क्यों?

18 अप्रैल, 2023 को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के तहत 19 समितियों का गठन किया है।

प्रमुख बिंदु

  • विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने जन लेखा समिति में राजेंद्र राठौड़, प्राक्कलन समिति (क), राजेंद्र पारीक, प्राक्कलन समिति (ख), दयाराम परमार एवं गोविंद सिंह डोटासरा को राजकीय उपक्रम समिति 2023-24 का सभापति नियुक्त किया है।
  • इन समितियों का कार्यकाल 31 मार्च, 2024 अथवा 15वीं विधानसभा के कार्यकाल समाप्त होने तक होगा।
  • जनलेखा समिति के सदस्य - राजेंद्र राठौड़ (सभापति), परसराम मोरदिया, मेवाराम जैन, गुरमीत सिंह कुनर, गोपाल लाल मीना, रोहित बौहरा, सुश्री दिव्या मदेरणा, जगदीश चंद्र, कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, ज्ञानचंद पारख, संयम लोढ़ा, महादेव सिंह हैं।
  • प्राक्कलन समिति ‘क’में सदस्यों के रूप में राजेंद्र पारीक (सभापति), भरोसी लाल, हरीश चंद्र मीना, पानाचंद मेघवाल, जौहरीलाल मीना, सुदर्शन सिंह रावत, बिधुरी राजेंद्र सिंह, जोगेश्वर गर्ग, श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल, अभिनेश महर्षि, चंद्रभान सिंह आक्या, सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार गौड़, रामकेश शामिल हैं।
  • प्राक्कलन समिति ‘ख’के सदस्यों में दयाराम परमार (सभापति), बाबूलाल (कठूमर), पदमाराम, श्रीमती सफिया जुबेर, दघनिश अबरार, लाखन सिंह, प्रताप सिंह, नरपत सिंह राजवी, पुष्पेंद्र सिंह, सतीश पूनियाँ, बलजीत यादव शामिल हैं।
  • राजकीय उपक्रम समिति के सदस्यों में गोविंद सिंह डोटासरा (सभापति), मदन प्रजापत, श्रीमती निर्मला सहरिया, रूपाराम (जैसलमेर), वीरेंदर सिंह, रामलाल शर्मा, निर्मल कुमावत, विटॅल शंकर अवस्थी, रामप्रताप कासनियाँ, कांति प्रसाद, लक्ष्मण मीणा शामिल हैं।
  • नियम समिति:- अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी (पदेन सभापति), श्रीमती वसुंधरा राजे, कैलाश चंद्र मेघवाल, परसराम मोरदिया, भरत सिंह कुंदनपुर, राकेश पारीक, अमीनुद्दीन कागजी, धर्मनारायण जोशी, संयम लोढ़ा।
  • सदाचार समिति:- दीपेंद्र सिंह (सभापति), श्रीमती वसुंधरा राजे, सचिन पायलट, श्रीमती सूर्यकांता व्यास, संदीप शर्मा, पब्बाराम, रघु शर्मा, हरीश चौधरी।
  • स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति:- डॉ. राजकुमार शर्मा (सभापति), अमित चाचाण, रामलाल मीणा, पृथ्वीराज, हरेंद्र निनामा, सुभाष पूनियाँ, बिहारीलाल, बलवान पूनियाँ, सुरेश टाक, राजकुमार रोत, रफीक खान, नारायण सिंह देवल, मंजीत धर्मपाल चौधरी, अनिल कुमार शर्मा।
  • विशेषाधिकारी समिति:- जे.पी. चंदेलिया (सभापति), सुश्री रीटा चौधरी, श्रीमती गंगा देवी, प्रशांत बैरवा, विजयपाल मिर्धा, वेद प्रकाश सोलंकी, संदीप कुमार, रामस्वरूप लांबा, सुमित गोदारा, आलोक बेनीवाल, श्रीमती कृष्णा पूनियाँ।
  • याचिका समिति:- अर्जुन लाल जीनगर (सभापति), गिर्राज सिंह, गजराज खटाणा, मुकेश कुमार भाकर, नरेंद्र नागर, अशोक डोगरा, रामप्रसाद, ओमप्रकाश हुड़ला, दीपचंद, छगन सिंह।
  • सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति:- गुरमीत सिंह कुनर (सभापति), सुरेश मोदी, इंद्राज सिंह गुर्जर, संदीप शर्मा, गोपाल लाल शर्मा, पुखराज, बाबूलाल नागर, आलोक बेनीवाल।
  • पर्यावरण संबंधी समिति:- श्रीमती मंजु देवी (सभापति), किशनाराम विश्नोई, महेंद्र बिश्नोई, राकेश पारीक, गणेश घोघरा, बाबूलाल (झाडोल), हमीर सिंह भायल, खुशवीर सिंह, हाकम अली खाँ।
  • पुस्तकालय समिति:- रामनारायण मीना (सभापति), रामनिवास गावडिया, गोविंद प्रसाद, सुश्री सिद्धि कुमारी, जोराराम कुमावत, धर्मनारायण जोशी, संजय शर्मा।
  • महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति:- श्रीमती अनिता भदेल (सभापति), श्रीमती निर्मला सहरिया, श्रीमती मीना कँवर, श्रीमती मनीषा पंवार, श्रीमती गायत्री त्रिवेदी, श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, श्रीमती सूर्यकांता व्यास, श्रीमती शोभारानी कुशवाह, श्रीमती कल्पना देवी, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी।
  • पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति:- जितेंद्र सिंह (सभापति), गजराज खटाणा, चेतन सिंह चौधरी, रामनिवास गावडिया, शंकर सिंह रावत, सुरेश सिंह रावत, कन्हैया लाल, मोहन राम चौधरी, जब्बर सिंह सांखला, गिरधारी लाल, नारायण बेनीवाल, जोगिंदर सिंह अवाना।
  • अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति:- नगराज (सभापति), श्रीमती इंद्रा, गणेश घोघरा, रामलाल मीणा, फूल सिंह मीणा, समाराम गरासिया, कैलाश चंद्र मीणा, गोपीचंद मीणा (आसपुर), प्रताप लाल भील (गमेती), श्रीमती रमीला खडिया।
  • अनुसूचित जाति कल्याण समिति:- अशोक (खंडार) (सभापति), श्रीमती गंगा देवी, अमर सिंह, हीराराम, मनोज कुमार, जगसी राम, बलवीर सिंह लूथरा, श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती संतोष, कालूराम, श्रीमती इंदिरा देवी।
  • अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति:- अमीन खाँ (सभापति), अमीनुद्दीन कागजी, वाजिब अली, धर्मेंद्र कुमार, रूपाराम (मकराना), गुरदीप सिंह, हाकम अली खाँ।
  • प्रश्न एवं संदर्भ समिति:- विनोद कुमार (सभापति), खिलाड़ी लाल बैरवा, गिर्राज सिंह, इंद्राज सिंह गुर्जर, पूराराम चौधरी, अमृतलाल मीणा, अशोक लाहोटी, गोपाल लाल शर्मा।
  • अधीनस्थ विधान संबंधी समिति:- नरेंद्र बुढ़ानिया (सभापति), वेद प्रकाश सोलंकी, किशनाराम विश्नोई, गोपी चंद मीणा (जहाजपुर), अविनाश, ललित कुमार ओस्तवाल, मंजीत धर्मपाल चौधरी, सुश्री रीटा चौधरी, सुरेश मोदी।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow