प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

क्रीड़ा प्रशिक्षण के लिये ज़िला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से चयनित होंगे प्रतिभाशाली बच्चे

चर्चा में क्यों?

17 फरवरी, 2022 को झारखंड के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा राज्य के समस्त ज़िला खेल पदाधिकारियों को कीड़ा प्रशिक्षण के लिये ज़िला एवं राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • राज्य के विभिन्न ज़िलों में संचालित आवासीय (हॉकी एवं तीरंदाज़ी को छोड़कर) एवं डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं के चयन के लिये प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन होगा। यह आयोजन ज़िला से लेकर राज्यस्तर तक किया जाएगा। 
  • चयन प्रतियोगिता के तहत ज़िलास्तरीय प्रतियोगिता ज़िला मुख्यालय में 21 से 24 फरवरी 2022 तक एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगियाता राँची में 1 से 4 मार्च, 2022 तक होगी। 
  • इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये प्रतिभागी बालक/बालिका की उम्र सीमा 10 से 12 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। ज़िलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बालक एवं 20 बालिका का चयन किया जाएगा। ये राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 
  • राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले चयनित बच्चों को मेडिकल परीक्षण से गुज़रना होगा। उसके बाद आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में रिक्ति के अनुसार प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। 
  • प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं का चयन बैटरी टेस्ट (NSTC), नॉर्म्स के आधार पर होगा। इस टेस्ट के ज़रिये प्रशिक्षुओं का शारीरिक वज़न अधिकतम 35 किलोग्राम, ऊँचाई अधिकतम 124 से 153 सेंटीमीटर होना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षु 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, 6’10 मीटर शटल रन, बॉल थ्रो, वर्टिकल जम्प और 800 मीटर दौड़ में शामिल होंगे।  

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2