प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 19 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार के क्रिकेटर सकीबुल गनी ने रणजी डेब्यू में ट्रिपल सेंचुरी लगाते हुए बनाया रिकॉर्ड

चर्चा में क्यों?

18 फरवरी, 2022 को कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय के मैदान में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में पूर्वी चंपारण के सकीबुल गनी ने अपने डेब्यू मैच में ही तिहरा शतक लगाते हुए इतिहास रच दिया। 

प्रमुख बिंदु

  • सकीबुल गनी ने बिहार टीम की ओर से मिज़ोरम के खिलाफ खेलते हुए 405 गेंद में 341 रन (56×4 व 2×6) की शानदार पारी खेली।
  • इनकी शानदार पारी की बदौलत बिहार ने प्रथम पाली में 148.5 ओवर में 609 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी बल्लेबाज़ ने तिहरा शतक लगाया हो। साथ ही, रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में सबसे बड़ा स्कोर का राष्ट्रीय कीर्तिमान भी सकीबुल गनी ने अपने नाम कर लिया। 
  • इसके पहले यह कीर्तिमान मध्य प्रदेश के बल्लेबाज़ अजय रोहेड़ा के नाम था। अजय ने 2018 में अपने डेब्यू मैच में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 267 रन बनाए थे।
  • 22 वर्षीय सकीबुल गनी मोतिहारी शहर के मोहल्ला अगरवा के निवासी हैं। इनके पिता मो.मन्नान गनी हैं। इन्होंने विगत दो-तीन सत्र से बीसीसीआई के द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इन्होंने वर्ष 2015 में अंडर-14, 2016-17 में अंडर-19 तथा 2017 व 18 में बिहार अंडर-23 के अलावा 2019 व 2021 के विजय हज़ारे सीनियर ट्रॉफी, 2020 में चेन्नई और 2021 में दिल्ली में आयोजित मुश्ताक अली (20-20) व विजय हज़ारे (50-50) ट्रॉफी में भी बेहतर प्रदर्शन किया था।

बिहार Switch to English

युवा संसद प्रतियोगिता

चर्चा में क्यों?

18 फरवरी, 2022 को बिहार में आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में ज़िला स्तर पर नालंदा के आठ छात्रों का चयन किया गया। 

प्रमुख बिंदु

  • ये चयनित छात्र राज्यस्तर पर 23 से 27 फरवरी, 2022 तक होने वाली प्रतियोगिता में ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • इनमें से चयनित छात्रों को 8 व 9 मार्च, 2022 तक को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
  • यह प्रतियोगिता पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एनएसएस द्वारा ऑनलाइन कराई गई थी। इनमें से चार छात्र एवं चार छात्राओं का चयन किया गया है।
  • नालंदा कॉलेज एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रतियोगिता के जज डॉ. बिनीत लाल ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों ने युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित छह विषयों में से एक विषय पर अपने विचार रखे थे। 
  • नालंदा कॉलेज से मानसी कुमारी, अमित कुमार, अमर राज तथा नालंदा महिला कॉलेज से अर्पिता राज, शोभा कुमारी और किसान कॉलेज से सपना कुमारी, सन्नी प्रशांत, सन्नी कुमार का इस प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
  • उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी, 2018 को 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज़िला युवा संसद को आयोजित करने का विचार व्यक्त किया। इसके पश्चात् जनवरी-फरवरी 2019 में पहला राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया गया।
  • युवा संसद के आयोजन का मुख्य उद्देश्य 2022 के न्यू इंडिया विजन के लिये 18 से 25 वर्षीय युवाओं के विचार जानना और उन्हें इसमें शामिल करना।

बिहार Switch to English

सीएम के भाषण के संकलन की किताब का विमोचन

चर्चा में क्यों?

18 फरवरी, 2022 को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानपरिषद में दिये गए भाषण के प्रकाशित संग्रह पुस्तक का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • उपसभापति ने कहा कि 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार के बीमारू राज्य वाली छवि को बदल दिया तथा अपने काम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई है। 
  • विमोचित किताब का नाम ‘माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानपरिषद में दिये गए भाषण के प्रकाशित संग्रह’है। 
  • इस पुस्तक में विधानपरिषद के 151वें से 195वें सत्र के दौरान दिये गए मुख्यमंत्री के भाषण संकलित किये गए हैं।
  • कार्यक्रम का आयोजन विधानपरिषद के उपभवन स्थित सभागार में किया गया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2