प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

प्रदेश में पहली बार युवाओं को मिली मतदान केंद्र संभालने की ज़िम्मेदारी

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश चुनाव आयोग ने प्रदेश में पहली बार युवाओं को भी मतदान केंद्र संभालने की ज़िम्मेदारी दी है।

प्रमुख बिंदु  

  • चुनाव आयोग ने 371 मतदान केंद्र ऐसे बनाए हैं, जहाँ चुनाव कराने की ज़िम्मेदारी 30 साल से कम आयु के अधिकारियों/कर्मचारियों के पास रहेगी।
  • इसके अलावा चुनाव आयोग द्वारा 5 हज़ार 160 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से महिला मतदानकर्मी संभालेंगे। 
  • इसी प्रकार दिव्यांगों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी 183 मतदान केंद्रों की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 3 हज़ार आदर्श मतदान केंद्र और 60 ग्रीन मतदान केंद्र भी है। 
  • प्रदेश में पहली बार ग्रीन मतदान केंद्र बनाए गए है। ये केंद्र जबलपुर और बालाघाट ज़िलों में हैं। इनकी विशेषता यह है कि इन मतदान केंद्रों में प्लास्टिक या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी सामान का इस्तेमाल नहीं किया गया है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow