प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 26 नदियों के तट पर लगाए गए 15 लाख से अधिक पौधे

चर्चा में क्यों?

16 अक्टूबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में चालू वर्षा ऋतु 2022 के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 26 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 15 लाख 41 हज़ार पौधों का रोपण किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • संजय शुक्ला ने बताया कि इन पौधों के रोपण से नदी तट का 1 हज़ार 400 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगा, जो विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
  • गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा तथा विभागीय मद सहित ‘नदी तट वृक्षारोपण’कार्यक्रम के तहत किया गया है।
  • नदी तट रोपण कार्यक्रम के तहत चालू वर्ष के दौरान शामिल नदियों में शिवनाथ, फुलकदेई, केंदई, लीलागर, महानदी, हसदेव, आगर, रेड, मेघानाला, झींका, मोरन, सोंढूर, बांकी, गलफुला, हसदो, नेउर, केवई, खटम्बर, भैसुन, चूंदी, भवई, बनास, रांपा तथा भुलू नदी शामिल हैं।
  • प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि इनमें से बिलासपुर वृत्त के अंतर्गत बिलासपुर, मरवाही, कोरबा, धरमजयगढ़ तथा जांजगीर-चांपा वन मंडल स्थित 8 नदियों के 263 हेक्टेयर रकबा में 2 लाख 89 हज़ार पौधों का रोपण किया गया है।
  • इसी तरह कांकेर वृत्त के अंतर्गत 4 नदियों के 19 हेक्टेयर रकबा में 20 हज़ार 595 पौधे तथा रायपुर वृत्त के अंतर्गत 2 नदियों के 29 हेक्टेयर रकबा में 31 हज़ार 900 पौधों का रोपण किया गया है। इसके अलावा सरगुजा वृत्त के अंतर्गत सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया तथा मनेंद्रगढ़ वन मंडल स्थित 12 नदियों के 1 हज़ार 76 हेक्टेयर रकबा में 11 लाख 84 हज़ार पौधों का रोपण किया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2