प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 Sep 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार के 4 शीर्ष कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

चर्चा में क्यों?

  • 16 सितंबर, 2023 को दिल्ली के विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के शीर्ष वरिष्ठतम (75 साल से अधिक के) कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड के अमृत अवार्ड से सम्मानित किया, जिसमें बिहार के 4 शीर्ष कलाकार भी शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु

  • इनमें बिहार के वरिष्ठ कलाकार सुमन कुमार, गणेश प्रसाद, रघुवीर मलिक तथा लोकप्रिय लोकगायक भरत सिंह भारती शामिल हैं।
  • बिहार के लोक गायक, संगीतकार, गीतकार और संगीत गुरु भरत सिंह भारती को लोक गायन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये यह सम्मान दिया गया।
  • भरत सिंह भारती ने 1000 से अधिक गीत गाए और लिखे हैं। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी गीतों को संगीतबद्ध भी किया है। उनके गीतों के दो संग्रह ‘नयका बिहान’ और ‘सप्त सरोवर’ आ चुके हैं।


बिहार Switch to English

एनएमसीएच में देश की सबसे बड़ी लॉन्ड्री का सीएम ने किया शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

  • 15 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में देश के सबसे बड़े एकीकृत लॉन्ड्री सुविधा का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह इकाई देश के साथ-साथ बिहार की भी सबसे बड़ी व पहली यूनिट है। इसकी क्षमता प्रतिदिन 12-14 टन की है।
  • यहाँ पीएमसी एचएनएमसीएच इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान जैसे स्वास्थ्य संस्थानों के चादर, तौलिये व अन्य कपड़ों की एक साथ धुलाई होगी। यह अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है।
  • यहाँ गुणवत्तापूर्ण सफाई के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्विक क्लीन एजेंसी को संचालन की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एनएमसीएच परिसर में प्री फैब तकनीक से निर्मित 100 बेड के फील्ड अस्पताल भवन का उद्घाटन भी किया।


बिहार Switch to English

बिहार म्यूजियम में ‘सूर्यकाल’ और ‘इन अनदर ग्रीन’ की प्रदर्शनी

चर्चा में क्यों?

  • 15 सितंबर, 2023 को बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बिहार म्यूजियम बिनाले के तहत इजरायली कलाकारों की प्रदर्शनी ‘इन अनदर ग्रीन’और ‘मेंटर आर्ट’मुंबई के सौजन्य से सूर्य पर केंद्रित एक कला प्रदर्शनी- ‘सूर्यकाल’ का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • ‘इन अनदर ग्रीन’प्रदर्शनी बाल दीर्घा के अध्ययन केंद्र में लगाई गई है। प्रदर्शनी में दो कलाकार लियोर ग्रेडी और योसेफ जोसफ यातोव दाडोने की पेंटिंग्स शामिल हैं।
  • बिहार म्यूजियम के मल्टीपर्पस हॉल में ‘सूर्यकाल’ प्रदर्शनी लगायी जा रही है, जो नवंबर तक प्रदर्शित की जाएगी।
  • यह प्रदर्शनी उदयराज गडनीस की सूर्य श्रृंखला के विलक्षण चित्रों के साथ पटना के रहने वाले वरिष्ठ छायाकार शैलेंद्र कुमार के छठ पर्व के छायाचित्रों को प्रस्तुत करेगी।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow