प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Jun 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

हैजा का प्रकोप

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भिंड ज़िले के फूप कस्बे में सहसा हैजा संक्रमण से आमजनों में दहशत फैल गई, जिसके परिणामस्वरूप दूषित जल पीने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और लगभग 70 अन्य बीमार हो गए।

मुख्य बिंदु:

  • पाइपलाइन से आपूर्ति किये गये दूषित जल को पीने से क्षेत्र के निवासी हैजा संक्रमण के शिकार हो गये।
  • सूत्रों के अनुसार, इलाके में चल रहे सिविल कार्य के कारण सीवेज का जल पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन में घुस गया। जल अत्यधिक दूषित हो गया और उसमें से दुर्गंध आने लगी।
  • ज़िला मजिस्ट्रेट ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों की हालत स्थिर है।
    • पाइपलाइन लीकेज को ठीक कर दिया गया है और अब तीनों वार्डों में स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा रही है
    • जल की जाँच सहित स्थिति पर नजर रखने के लिये डॉक्टरों की एक टीम भी तैनात की गई है।

हैजा

  • परिचय:
    • हैजा, एक जल जनित बीमारी है जो मुख्य रूप से विब्रियो कोलेरा बैक्टीरिया स्ट्रेन O1 और O139 के कारण होती है, जो विश्व भर में एक बहुत बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है।
      • स्ट्रेन O1 प्रकोप का प्रमुख कारण है, O139 की घटनाएँ यदा-कदा होती हैं और अधिकतर एशिया तक ही सीमित हैं।
    • यह आँत के संक्रमण के कारण होने वाली एक तीव्र दस्त रोग है।
    • इसका संक्रमण प्रायः हल्का या बिना लक्षणों वाला होता है, लेकिन कभी-कभी गंभीर हो सकता है।
  • लक्षण:
    • अत्यधिक दस्त, उल्टी/वमन, पैर में 
  • संचरण:
    • एक व्यक्ति हैजा के जीवाणु से दूषित जल पीने या भोजन खाने से हैजा से संक्रमित हो सकता है।
    • यह बीमारी उन क्षेत्रों में तेज़ी से फैल सकती है जहाँ सीवेज और पेय जल का अपर्याप्त उपचार किया जाता है।
  • वैक्सीन:
    • वर्तमान में तीन WHO प्री-क्वालिफाइड ओरल हैजा वैक्सीन (OCV) हैं: डुकोरल, शांचोल और यूविकोल-प्लस। तीनों वैक्सीन को पूर्ण सुरक्षा के लिये दो खुराक की आवश्यकता होती है।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश की नई अंतर-राज्यीय हवाई सेवा

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल से जबलपुर तक पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' नाम से अंतर-राज्यीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु:

  • मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली शहर जल्द ही हवाई यात्रा से जुड़ जाएंगे।
  • अधिकारियों के अनुसार, हवाई संपर्क बढ़ाने के लिये 30 दिनों की अवधि के लिये किराए में 50% की छूट दी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (MPTB) हवाई सेवा का प्रबंधन करेगा। यह सेवा मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (Flyola) के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से संचालित की जा रही है।

सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public-Private Partnership- PPP) मॉडल

  • यह सार्वजनिक संपत्ति और/या सार्वजनिक सेवाओं के प्रावधान के लिये सरकार एवं निजी क्षेत्र के मध्य एक व्यवस्था है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी बड़े पैमाने पर सरकारी परियोजनाओं, जैसे सड़कों, पुलों, या अस्पतालों को निजी वित्तपोषण के साथ पूरा करने की अनुमति देती है।
  • इस प्रकार की साझेदारी में,निजी क्षेत्र की संस्था द्वारा एक निर्दिष्ट अवधि के लिये निवेश किया जाता है।
  • ये साझेदारियाँ तब अच्छी तरह से कार्य करती हैं जब निजी क्षेत्र की प्रौद्योगिकी और नवाचार को समय पर और बजट के भीतर कार्य पूरा करने हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के प्रोत्साहनों के साथ जोड़ा जाता है।
  • चूंँकि PPP मॉडल में सेवाएँ प्रदान करने के लिये सरकार द्वारा ज़िम्मेदारी का पूर्ण प्रतिधारण शामिल है, यह निजीकरण की प्रक्रिया नहीं है।
  • इसमें निजी और सार्वजनिक इकाई के मध्य जोखिम का एक सुव्यवस्थित तरीके से आवंटन होता है।
  • निजी इकाई को खुली प्रतिस्पर्द्धी बोली के आधार पर चुना जाता है और वह प्रदर्शन आधारित भुगतान प्राप्त करती है।
  • PPP मार्ग उन विकासशील देशों में एक विकल्प हो सकता है, जहाँ सरकारों को महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं के लिये ऋण लेने में विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
  • यह बड़ी परियोजनाओं की योजना बनाने या उन्हें क्रियान्वित करने में आवश्यक विशेषज्ञता भी प्रदान कर सकता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow