प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को मिला ‘द गोल्डन ग्लोब टाइगर अवार्ड्स’

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को मलेशिया के पूलमैन क्वालालमपुर सिटी सेंटर होटल एंड रेजिडेंसेस में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड एचआरडी काउंसिल के निर्णायक मंडल ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के दो प्रोजेक्टों का चयन ‘बेस्ट एनवायरनमेंट फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स’और ‘बेस्ट इनोवेटिव प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’के रूप में करते हुए बोर्ड को ‘द गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप’से सम्मानित किया है।  

प्रमुख बिंदु  

  • आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा प्रशासनिक व्यस्तता के चलते स्वयं सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए अत: यह पुरस्कार मुख्य अभियंता प्रथम केसी मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय पूनिया और अमित अग्रवाल ने ग्रहण किया।  
  • वर्ल्ड एचआरडी कॉन्ग्रेस ने मानसरोवर स्थित सिटी पार्क को ‘बेस्ट एनवायरनमेंट फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स’ और प्रताप नगर स्थित कोचिंग हब को ‘एक्सीलेंस इन इनोवेशन’ की श्रेणी के लिये चयनित किया है। 
  • गौरतलब है कि राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मंडल को कुल 17 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेंसी, नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी. और ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड’ और नरेडको द्वारा दिये ‘रियल एस्टेट कॉन्क्लेव’जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।


राजस्थान Switch to English

प्रदेश के प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों के अंशकालीन पुजारियों के मानदेय में वृद्धि

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों के अंशकालीन पुजारियों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  

प्रमुख बिंदु  

  • मुख्यमंत्री ने देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों के अंशकालीन पुजारियों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। इससे पुजारियों का मानदेय 3 हज़ार रुपए प्रतिमाह से बढ़कर 5 हज़ार रुपए प्रतिमाह हो जाएगा।  
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पुजारियों को आर्थिक संबल मिलेगा।  
  • साथ ही, देवस्थान विभाग के अधीन 593 मंदिरों में पोशाक, रंग-रोगन, मरम्मत तथा उन्नयन संबंधी कार्यों के लिये 5.93 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी है।  
  • उल्लेखनीय है कि आत्मनिर्भर मंदिरों के अंशकालीन पुजारियों का मानदेय 3 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 5 हज़ार रुपए पूर्व में ही किया जा चुका है। 
  • प्रस्ताव के अनुसार, 390 राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर तथा 203 राजकीय आत्मनिर्भर मंदिरों के लिये 5.93 करोड़ रुपए (प्रति मंदिर 1 लाख रुपए तक) की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृति से मंदिरों में विभिन्न उन्नयन कार्य किये जाएंगे। 
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों की आस्था को देखते हुए मंदिरों को सुदृढ़ करने के लिये पोशाक, रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं।   
  • मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में पुजारियों के मानदेय में वृद्धि तथा मंदिरों के मरम्मत, उन्नयन कार्या के संबंध में घोषणा की गई थी।  

राजस्थान Switch to English

प्रत्येक संभाग में स्थापित होगा सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों का वातावरण बनाने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य के प्रत्येक संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल स्थापित करने के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रमुख बिंदु  

  • प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश के बीकानेर, कोटा, अजमेर, उदयपुर एवं भरतपुर संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल स्थापित किये जाएंगे, जिसके लिये 69.20 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से खिलाड़ियों को खेल के लिये उपयुक्त वातारण मिल सकेगा तथा संभाग स्तर पर आवासीय स्पोर्टस स्कूल होने से खिलाड़ियों को नज़दीक ही खेल सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। 
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में प्रत्येक संभाग में स्पोर्टस स्कूल खोलने की घोषणा की थी। प्रदेश के जयपुर एवं जोधपुर संभाग में आवासीय खेल स्कूल प्रारंभ करने की स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow