उत्तर प्रदेश में स्थापित होगा ‘फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड इनोवेशन इंस्टीट्यूट’ | उत्तर प्रदेश | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में फार्मास्युटिकल सेक्टर के विकास की संभावनाओं पर चर्चा के दौरान फार्मा सेक्टर में शोध-अनुसंधान को एवं मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में एक नवीन संस्थान फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड इनोवेशन इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु  


लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाइट सफारी | उत्तर प्रदेश | 18 May 2023

चर्चा में क्यों? 

17 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कुकरैल के जंगलों में सिंगापुर की तर्ज़ पर देश की पहली नाइट सफारी और नए चिड़ियाघर की स्थापना के लिये केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने अनुमति-पत्र जारी कर दिया है।

प्रमुख बिंदु  


राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को मिला ‘द गोल्डन ग्लोब टाइगर अवार्ड्स’ | राजस्थान | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को मलेशिया के पूलमैन क्वालालमपुर सिटी सेंटर होटल एंड रेजिडेंसेस में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड एचआरडी काउंसिल के निर्णायक मंडल ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के दो प्रोजेक्टों का चयन ‘बेस्ट एनवायरनमेंट फ्रेंडली प्रोजेक्ट्स’और ‘बेस्ट इनोवेटिव प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’के रूप में करते हुए बोर्ड को ‘द गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप’से सम्मानित किया है।  

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश के प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों के अंशकालीन पुजारियों के मानदेय में वृद्धि | राजस्थान | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों के अंशकालीन पुजारियों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  

प्रमुख बिंदु  


प्रत्येक संभाग में स्थापित होगा सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल | राजस्थान | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों का वातावरण बनाने तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य के प्रत्येक संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्टस स्कूल स्थापित करने के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रमुख बिंदु  


चौथे ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार’ में जल संसाधनों के प्रबंधन, संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों में मध्य प्रदेश को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ का पुरस्कार | मध्य प्रदेश | 18 May 2023

चर्चा में क्यों? 

17 मई, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश को जल-संसाधन के बेहतर उपयोग, जल-संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य के लिये राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 की ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ श्रेणी में प्रथम स्थान के लिये चुना गया है।

प्रमुख बिंदु  


रोहतक और गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के बीच समझौते का हुआ आदान-प्रदान | हरियाणा | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में नगर निगम रोहतक की 15.37 एकड़ भूमि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को 2 लाख रुपए प्रति वर्ष की दर से 33 वर्षों की लीज पर आवंटित करने हेतु नगर निगम रोहतक और गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के बीच समझौता हुआ और दस्तावेज़ एक्सचेंज किये गए।

प्रमुख बिंदु  


हरियाणा वन विभाग लगाएगा 3 लाख 78 हज़ार 250 पौधे | हरियाणा | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को हरियाणा वन विभाग के एक प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिये 90 किस्मों के 3 लाख 78 हज़ार 250 पौधे लगाए जाएंगे, जिन्हें मानसून की पहली बारिश के बाद लगाया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


‘मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना’ | झारखंड | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में दूर-दराज के दुर्गम ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुलभ परिवहन मुहैया कराने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना’की शुरुआत होने जा रही है।  

प्रमुख बिंदु  


राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को वापस लेगी सरकार | उत्तराखंड | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य के पहले राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को 30 साल के लिये लीज पर देने के बाद सरकार अब इसे वापस लेगी। विभाग को इसके लिये सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।  

प्रमुख बिंदु  


गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज | छत्तीसगढ़ | 18 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई गोबर की पेंटिंग को ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’में दर्ज किया गया है।  

प्रमुख बिंदु