पटना में मनाया जाएगा 13वाँ फिल्मोत्सव | बिहार | 17 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

16 दिसंबर, 2022 को छज्जूबाग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ साहित्यकार यादवेंद्र, फिल्मोत्सव की संयोजक प्रीति प्रभा और हिरावल के संयोजक संतोष झा ने बताया कि 13वाँ पटना फिल्मोत्सव 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पटना में मनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब 611 प्रकार की दवाएँ मुफ्त में मिलेगी, बिहार सरकार ने जारी की गाइड लाइन | बिहार | 17 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

16 दिसंबर, 2022 को बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं के वितरण को लेकर नया गाइडलाइन जारी किया है। नये नियम के मुताबिक अब सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को 611 प्रकार की दवाएँ मुफ्त में मिलेंगी।

प्रमुख बिंदु 


सीएनजी गैस वितरण के लिये 1187 सीएनजी स्टेशन होंगे स्थापित | राजस्थान | 17 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

15 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस व पेट्रोलियम, डॉ. सुबोध अग्रवाल ने राज्य में कार्यरत सभी 14 संस्थाओं के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक में बताया कि सीएनजी गैस वितरण के लिये 1187 स्टेशन स्थापित किये जाएंगे, वहीं 37824 इंच किमी. पाईपलाइन बिछाई जाएगी।

प्रमुख बिंदु 


मुक्ता महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने लॉन्च किया मुक्ता ब्रांड घी | मध्य प्रदेश | 17 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

16 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित बुंदेलखंड की 18 हज़ार 500 से अधिक महिला डेयरी किसानों की दुग्ध उत्पादक कंपनी मुक्ता ने अपना ब्रांड ‘मुक्ता घी’विधिवत लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु 


गोड्डा के अडाणी पावर प्लांट से रोशन होगा बांग्लादेश, 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू | झारखंड | 17 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

16 दिसंबर, 2022 को झारखंड के गोड्डा में बने देश के अब तक के सबसे उत्कृष्ट थर्मल पावर प्लांट में से एक अडाणी पावर प्लांट से पहले चरण में 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। पहले चरण में 800 मेगावाट का उत्पादन कर बांग्लादेश को बिजली पहुँचाया गया। इस पावर प्लांट से झारखंड सरकार को 25 प्रतिशत बिजली मिलेगी।

प्रमुख बिंदु 


कृषि कार्य के दौरान मौत पर मिलेगा डेढ़ लाख मुआवज़ा | उत्तराखंड | 17 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

16 दिसंबर, 2022 को विधानसभा स्थित कार्यालय में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की 35वीं बैठक में किसानों के हित में कई फैसले लिये गए। कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने पर मिलने वाली मुआवज़ा राशि को एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए कर दिया गया है।

प्रमुख बिंदु 


रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे वीरता चक्र विजेता और वीर नारि | उत्तराखंड | 17 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

16 दिसंबर, 2022 को विजय दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के वीरता चक्र विजेता सैनिक और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु