प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 14 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

मिस यूनिवर्स -2021

चर्चा में क्यों?

  • 13 दिसंबर, 2021 को इज़रायइल में आयोजित समारोह में 70वीं मिस यूनिवर्स का खिताब चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने जीता।

प्रमुख बिंदु

  • मिस यूनिवर्स का यह खिताब भारत को 21 साल बाद मिला है। इससे पहले यह खिताब भारत को वर्ष 1994 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने तथा वर्ष 2000 में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने दिलाया था।
  • 21 वर्ष की हरनाज ने 75 देशों की खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया है।
  • भारत के अलावा टॉप 3 में पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की महिलाएँ शामिल थीं।
  • उल्लेखनीय है कि हरनाज संधू पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 की छात्रा हैं। वह अभी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में मास्टर की डिग्री पूरी कर रही हैं। हालाँकि वह जज बनना चाहती थीं।
  • हरनाज को अक्टूबर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का ताज पहनाया गया था। उन्होंने वर्ष 2017 में मिस चंडीगढ़ का तथा मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी जीता था।
  • हरनाज संधू ने 2019 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था तथा ब्यूटी पीजेंट के टॉप 12 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।

हरियाणा Switch to English

लीड्स रिपोर्ट: हरियाणा ने हासिल किया दूसरा स्थान

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी लॉजिस्टिक्स ईज़ अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स (LEADS) रिपोर्ट में एक बड़ी छलांग लगाते हुए हरियाणा ने LEADS 2021 इंडेक्स में दूसरा स्थान हासिल किया है।

प्रमुख बिंदु

  • सक्रिय नीतियों, अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढाँचे और एक उत्तरदायी सरकार द्वारा संचालित सेवाओं ने हरियाणा को वर्ष 2019 इंडेक्स में अपने छठे स्थान की तुलना में चार स्थानों की वृद्धि प्राप्त करके लीड्स 2021 इंडेक्स में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’के निर्माण और भारत को पाँच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दिया है।
  • हरियाणा द्वारा तैयार की गई रसद, भंडारण और खुदरा नीति-2019 राज्य के भीतर रसद पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के लिये उठाए गए सबसे महत्त्वपूर्ण कदमों में से एक है।
  • राज्य ने कई संकेतकों के लिये उच्चतम स्कोर हासिल किया है, जिनमें वेयरहाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता, परिवहन के दौरान कार्गो डिलीवरी की समयबद्धता, परिचालन और नियामक वातावरण तथा नियामक सेवाओं की दक्षता शामिल हैं।
  • इसके साथ ही, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश में निजी माल ढुलाई टर्मिनलों की अधिकतम संख्या हरियाणा में है और अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) के मामले में हरियाणा नौवें स्थान पर है।
  • राज्य वेयरहाउसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर लॉजिस्टिक्स पार्कों और एकीकृत/मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्कों की स्थापना के लिये 5 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की पूंजी और ब्याज सब्सिडी प्रदान करता है।
  • हरियाणा लॉजिस्टिक्स में कुशल जनशक्ति को सक्षम करने के लिये लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग इकाइयों को श्रमिकों की प्रशिक्षण लागत का 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति भी करता है।
  • राज्य में लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना के लिये सिंगल डेस्क क्लीयरेंस मैकेनिज्म, सेल्फ सर्टिफिकेशन और भूमि अधिग्रहण में सहायता के माध्यम से नियामक व्यवस्था को भी सरल बनाया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow