उत्तर प्रदेश में नई पर्यटन नीति-2022 को मिली मंज़ूरी | उत्तर प्रदेश | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता से हुई कैबिनेट बैठक में राज्य की नई पर्यटन नीति-2022 को मंज़ूरी मिली।

प्रमुख बिंदु


उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 | उत्तर प्रदेश | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 को मंज़ूरी दी गई, जिसमें सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिये कई अहम प्रावधान किये गए हैं। यह नीति पाँच वर्ष तक लागू रहेगी।

प्रमुख बिंदु 


डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास | राजस्थान | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के जयपुर ज़िले के बगरू के दहमीकलां में डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय परिसर का शिलान्यास किया। यह विश्वविद्यालय 387 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश में दो परियोजनाओं का किया वर्चुअल शिलान्यास | मध्य प्रदेश | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन परियोजना (एनएच-46) और रक्षा मंत्रालय के ग्वालियर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में मेक्सिमम माइक्रोवाइल कंटेनमेंट लेबोरेटरी (बीएसएल 4) का वर्चुअल शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन में शामिल हुई | मध्य प्रदेश | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के लालपुर, शहडोल में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस सम्मेलन में शामिल हुईं, जहाँ उन्होंने मध्य प्रदेश की संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना पुस्तिका का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पहली बार यूएनएफसीसीसी- सीओपी में की भागीदारी | हरियाणा | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2022 को एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पहली बार विश्व मंच पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) के कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी) के 27वें सत्र में हिस्सा लिया। यह शिखर सम्मेलन, 6-18 नवंबर 2022 तक मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित हो रहा है।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा के साइबर पुलिस स्टेशन में अब टैक्नोक्रेटस को रखा जाएगा | हरियाणा | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2022 को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गृह एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक में बताया कि राज्य के साइबर पुलिस स्टेशन में अब टैक्नोक्रेटस को रखा जाएगा ताकि साइबर अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

प्रमुख बिंदु 


प्रभात खबर के पत्रकार नागेश्वर को मिला ‘जनजातीय गौरव सम्मान’ | झारखंड | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के प्रभात खबर अखबार के पत्रकार नागेश्वर को भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती की पूर्व संध्या पर झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम एवं प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के सौजन्य से मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर स्थित यशवंत राव सेंटर में आयोजित समारोह में ‘जनजातीय गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु


कचरा प्रबंधन में दुर्ग निगम को मिला देश में प्रथम स्थान | छत्तीसगढ़ | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवबंर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम ने कचरे के बेहतर प्रबंधन में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसके लिये नगर निगम को सीआईआई थ्रीआर अवार्ड-2022 से नवाजा गया है।

प्रमुख बिंदु


बर्ड वॉचिंग ट्रैल के रूप में विकसित होगा एबट माउंट क्षेत्र | उत्तराखंड | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2022 को चंपावत ज़िला के पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि ज़िले के एबट माउंट क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिये क्षेत्र को बर्ड वॉचिंग ट्रैल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विकास विभाग की ओर से इसके लिये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर मंज़ूरी के लिये शासन को भेजा गया है।

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 पर कैबिनेट की मुहर | उत्तराखंड | 17 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

16 नवंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 पर मुहर लग गई।

प्रमुख बिंदु