प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड खेल महाकुंभ 2023

चर्चा में क्यों?

16 अक्तूबर, 2023 को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हर साल अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होने वाले उत्तराखंड खेल महाकुंभ को इस बार 31 अक्तूबर से दिसंबर आखिर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खेल महाकुंभ के लिये स्थान चयन, मुख्य अतिथि और आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में जल्द स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
  • चार लाख से अधिक प्रतिभागी इसमें प्रतिभाग करेंगे, जिसमें पहली बार न्याय पंचायत स्तर पर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • खेल महाकुंभ में ब्लॉक से राज्य स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में पुरस्कार की राशि बढ़ाई गई है। ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पाँच सौ रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को चार सौ रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले को तीन सौ रुपए की राशि दी जाएगी।
  • इसके अलावा राज्य स्तर पर भी पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई गई है। राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 1500 रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को एक हज़ार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले को सात सौ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि प्रति खिलाड़ी भोजन की राशि को 225 रुपए किया गया है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow