प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान-2022

चर्चा में क्यों?

16 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान की समर्पण संस्था द्वारा जयपुर में आयोजित समर्पण समाज गौरव सम्मान समारोह में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल जस्टिस एस. एन. भार्गव ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल को ‘भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान-2022’ से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल को कला एवं संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिये इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
  • संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलतराम माल्या ने बताया कि पन्नालाल मेघवाल की कला एवं संस्कृति में बारह पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं तथा राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में 500 से अधिक आलेख प्रकाशित हुए हैं।
  • उन्होंने बताया कि उनकी पुस्तकों एवं आलेखों से देश-विदेश के सुधि पाठक, कला एवं संस्कृति प्रेमी, शोधार्थी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थी अध्ययन करके लाभान्वित हो रहे हैं।
  • डॉ. दौलतराम माल्या ने बताया कि मेघवाल की कला एवं संस्कृति में राजस्थान के मांड गीत, राजस्थान शिल्प सौंदर्य प्रतिमान, राजस्थान के लोकगीत, राजस्थान के दुर्ग, राजस्थान लोकाभिव्यक्ति के आयाम, दी फोक डांसेज ऑफ राजस्थान, राजस्थान के प्रचलित लोक नृत्य, राजस्थान हस्तशिल्प कलाएँ, दी हैंडीक्राफ्ट्स ऑफ राजस्थान, राजस्थान कथौड़ी जनजाति, राजस्थान कला एवं संस्कृति के विविध आयाम और राजस्थान कथौड़ी जनजाति कला एवं परंपरा पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।

राजस्थान Switch to English

मुख्यमंत्री ने दी पृथ्वीराज नगर के लिये 747 करोड़ रुपए की पेयजल योजना को स्वीकृति

चर्चा में क्यों?

16 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के पृथ्वीराज नगर के लिये पेयजल योजना के फेज-प्रथम (स्टेज द्वितीय) एवं फेज-द्वितीय के कार्यों हेतु 747.08 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि जयपुर के पृथ्वीराज नगर और इसके आस-पास के क्षेत्र को बीसलपुर बांध आधारित पेयजल परियोजना से जोड़ा जा रहा है।
  • पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति के इस निर्णय से 145 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में वितरण तंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सांगानेर, विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा एवं विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर का आंशिक क्षेत्र सम्मिलत होंगे।
  • इनमें जयपुर नगर निगम ग्रेटर के 10 वार्ड (पूर्ण) तथा 8 वार्ड (आंशिक) हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बगरू एवं विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के कुल 15 ग्राम भी हैं।
  • गौरतलब है कि पहले चरण (फेज-प्रथम, स्टेज-प्रथम) में 563.93 करोड़ रुपए की लागत के कार्य शुरू हैं, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं।  
  • उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पृथ्वीराज नगर क्षेत्र और आसपास आबादी क्षेत्र के विस्तार के तहत तथा आने वाले समय में जनता की दूरगामी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये ‘बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना’ शुरू की है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2