आगरा में इनर रिंग रोड के किनारे बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर | उत्तर प्रदेश | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

16 अगस्त, 2023 को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि आगरा में इनर रिंग रोड स्थित एत्मादपुर मदरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये 140 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनेगा।  

प्रमुख बिंदु  


बिहार से जुड़ी दो रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली | बिहार | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों?  

16 अगस्त, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने केंद्र सरकार के शत-प्रतिशत वित्तपोषण से रेल मंत्रालय की लगभग 32,500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली कुल 7 परियोजनाओं को मंज़ूरी प्रदान की, जिसमें बिहार की 2 परियोजनाएँ भी शामिल हैं।  

प्रमुख बिंदु   


प्रदेश में बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की पाँचवीं बैठक में 24,681 करोड़ रुपए निवेश के 7 प्रस्ताव मंज़ूर | राजस्थान | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

16 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में हुई विनिधान बोर्ड (बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट) की पाँचवी बैठक में राज्य में 24 हज़ार 681 करोड़ रुपए के निवेश को प्रोत्साहन देने के लिये 7 परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज देने की मंज़ूरी दी।  

प्रमुख बिंदु 


सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियाँ सर्वाधिक कम करने में नर्मदापुरम् वृत्त प्रथम | मध्य प्रदेश | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

16 अगस्त, 2023 को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के नर्मदापुरम् वृत्त को कंपनी कार्यक्षेत्र में सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (एटीएंडसी) में सर्वाधिक कमी करने पर प्रशस्ति-पत्र एवं पदक से पुरस्कृत किया गया है।  

प्रमुख बिंदु  


हरियाणा के नए DGP बने शत्रुजीत कपूर | हरियाणा | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

16 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार शत्रुजीत कपूर हरियाणा के नए DGP बन गए हैं। उन्होंने पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में पहुँचकर चार्ज संभाल। वे 2 साल तक इस पद पर बने रहेंगे।  

प्रमुख बिंदु 


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के 44 पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक | झारखंड | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी राँची के मोरहाबादी में आयोजित समारोह में राज्य के 44 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को वीरता के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक प्रदान किया।  

प्रमुख बिंदु  


मिसल बंदोबस्त अब मोबाइल पर : रायपुर ज़िले का ऑनलाइन पोर्टल शुरू | छत्तीसगढ़ | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

16 अगस्त, 2023 को रायपुर ज़िला प्रशासन ने ज़िले का मिसल बंदोबस्त ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल से अब लोग आसानी से अपनी ज़मीनों का रिकॉर्ड मोबाईल पर ही देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

प्रमुख बिंदु  


छत्तीसगढ़ देश में मत्स्य बीज उत्पादन में पाँचवें और मत्स्य उत्पादन में छठवें स्थान पर | छत्तीसगढ़ | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों? 

16 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है एवं पूरे देश में मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में पाँचवें स्थान तथा मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में छठवें स्थान पर है। 

प्रमुख बिंदु  

  


उत्तराखंड के एसआई भगवान सिंह को मिला केंद्रीय गृहमंत्री पदक | उत्तराखंड | 17 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को ऑनर किलिंग करने वालों को मृत्युदंड दिलाने के लिये केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया। 

प्रमुख बिंदु