प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

16 अगस्त, 2021 को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिये पारंपरिक बाग प्रिंट हस्तशिल्प कला में ठप्पा छपाई को नये आयाम देने वाले मध्य प्रदेश के धार ज़िले के छोटे से कस्बे बाग से एकमात्र युवा शिल्पी बिलाल खत्री का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प आयुक्त द्वारा गठित राष्ट्रीय चयन समिति ने राष्ट्रीय पुरस्कार, 2018 के लिये राज्य के युवा शिल्पकार बिलाल खत्री का चयन हैंड ब्लॉक प्रिंट बाँस चटाई के लिये किया है।
  • उल्लेखनीय है कि युवा शिल्पकार बिलाल खत्री को वर्ष 2011 में राष्ट्रीय मेरिट हस्तशिल्प पुरस्कार एवं वर्ष 2018 में प्रथम विश्वकर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 
  • शिल्पकार बिलाल खत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये बाग प्रिंट ठप्पा छपाई में बाँस की चटाई प्रस्तुत की थी। इससे प्राकृतिक रंगों के समावेश के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल और लाल किले के नमूने का प्रयोग किया गया था।
  • शिल्पकार बिलाल खत्री विश्व के कई देशों में अपनी पुश्तैनी बाग प्रिंट ठप्पा छपाई का प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
  • हस्तशिल्प पुरस्कार नामश: शिल्प गुरु पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय श्रेष्ठता प्रमाण-पत्र देश में हस्तशिल्प कारीगरों के लिये सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। इसका उद्देश्य उत्कृष्ट कारीगरों को शिल्पकारिता में श्रेष्ठता बनाए रखने और हमारी सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत रखने के लिये प्रोत्साहन हेतु पहचान प्रदान करना है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow