उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 | उत्तर प्रदेश | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

14 से 16 जुलाई, 2023 तक उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु  

 


क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता (सीसीसीसी) का 11वाँ संस्करण के पहले राउंड में पटना की आद्या सिंह शीर्ष पर | बिहार | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

16 जुलाई, 2023 को वार्षिक अंतर-स्कूल राष्ट्रीय क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता (सीसीसीसी) के 11वें संस्करण के प्रथम राउंड की शुरुआत हुई, जिसमें नोट्रे डेम अकादमी, पटना की आद्या सिंह ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।  

प्रमुख बिंदु 


राज्य स्तरीय सेमिनार राज. पल्मोकोन 2023 | राजस्थान | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

15 से 16 जुलाई, 2023 तक जयपुर के पार्क पैराडाइज में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार राज. पल्मोकोन 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान लंग राजस्थान पुस्तक का लोकार्पण हुआ। 

प्रमुख बिंदु  


केंद्रीय कारागार अलवर में ‘दा आशाएँ फिलिंग स्टेशन’का कारागार मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन | राजस्थान | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

15 जुलाई, 2023 को कारागार विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह ने कारागार विभाग के बंदियों को रोज़गार से जोड़ने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने की अभिनव पहल के तहत केंद्रीय कारागार परिसर में लगाए गए पेट्रोल पंप ‘दा आशाएँ फिलिंग स्टेशन’का उद्घाटन किया।   

प्रमुख बिंदु  


राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट-2023 : पर्यटन मंत्री ने किया आरडीटीएम के तीसरे संस्करण का उद्घाटन | राजस्थान | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

15 जुलाई, 2023 को राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये राजस्थान डॉमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के तीसरे संस्करण का जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना में उद्घाटन किया।  

प्रमुख बिंदु


मुख्यमंत्री ने किया ‘विकास पर्व’ के लोगो का विमोचन | मध्य प्रदेश | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

15 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में ‘विकास पर्व’ के लोगो का विमोचन किया। 

प्रमुख बिंदु  


आयुष विभाग की 5 सेवाएँ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत | मध्य प्रदेश | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

14 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आयुष विभाग में 5 विभागीय सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है। इन सेवाओं के लिये समय-सीमा भी तय की गई है। 

प्रमुख बिंदु  


मध्य प्रदेश ने अब तक के सबसे अधिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की घोषणा की | मध्य प्रदेश | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

14 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश रिकॉर्ड संख्या में 51 खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिये निविदा आमंत्रण नोटिस (एनआईटी) जारी किया है। यह किसी भी राज्य द्वारा एक ही किश्त में नीलामी के लिये अधिसूचित खनिज ब्लॉकों की सबसे अधिक संख्या है। 

प्रमुख बिंदु  


शत-प्रतिशत जन्म एवं मृत्यु निबंधन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अभियान का शुभारंभ एवं ‘झारखंड ए स्टैटिस्टिकल प्रोफाइल 2022’ का विमोचन | झारखंड | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

14 जुलाई 2023 को झारखंड के वित्तमंत्री डॉ.रामेश्वर उराँव ने प्रोजेक्ट भवन, राँची में जन्म-मृत्यु निबंधन के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने एवं निबंधन से संबंधित व्यापक जन-जागरूकता पैदा करने के तहत विशेष अभियान का शुभारंभ किया तथा अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, झारखंड के द्वारा निर्मित ‘झारखंड ए स्टैटिस्टिकल प्रोफाईल 2022’ का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

 


‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ का शुभारंभ | झारखंड | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों? 

15 जुलाई, 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्यभट्ट सभागार, राँची विश्वविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोज़गार एवं स्वरोज़गार से जोड़ने हेतु ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु


झारखंड की तीरंदाज रीता सवैयां का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिये इंडिया टीम में चयन | झारखंड | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

15 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पश्चिम सिंहभूम ज़िले के चाईबासा के सिकुरसाई के तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की रीता सवैयां का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (विश्व विश्वविद्यालय खेलों) के लिये भारतीय टीम में हुआ है। 

प्रमुख बिंदु  


गौठानों में गोबर से 2,74,313 लीटर प्राकृतिक पेंट उत्पादित | छत्तीसगढ़ | 17 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

16 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिये स्थापित गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिये क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 2,74,313 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है।  

प्रमुख बिंदु