पेराई सत्र 2023-24 के लिये गन्ने के सट्टा एवं आपूर्ति नीति जारी | उत्तर प्रदेश | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा पेराई सत्र 2023-24 के लिये गन्ने की सट्टा एवं आपूर्ति नीति जारी कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु


उत्तर प्रदेश के गाँवों में इस साल बनेंगे 6458 खेल मैदान | उत्तर प्रदेश | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये राज्य सरकार द्वारा खेलकूद से संबंधित आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने के क्रम में मनरेगा के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 6458 खेल मैदान बनाए जाएंगे।  

प्रमुख बिंदु  


नदबई एवं लवाण के आयुर्वेद औषधालय को ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी | राजस्थान | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निरोगी राजस्थान की संकल्पना में आयुर्वेद की महत्त्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए भरतपुर ज़िले के नदबई एवं दौसा ज़िले के लवाण के आयुर्वेद औषधालय को ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

प्रमुख बिंदु  


मुख्यमंत्री ने दी कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि को मंज़ूरी | राजस्थान | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि के वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है।  

प्रमुख बिंदु  


225 ब्लॉक मुख्यालयों पर खुलेंगे होम्योपैथिक औषधालय | राजस्थान | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 225 ब्लॉक मुख्यालयों पर होम्योपैथिक औषधालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।  

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रि-परिषद के निर्णय | मध्य प्रदेश | 17 May 2023

चर्चा में क्यों? 

16 मई, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिये वार्षिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने के साथ ही कई अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।  

प्रमुख बिंदु  


बौनों और किन्नरों को हरियाणा सरकार का तोहफा | हरियाणा | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

17 मई, 2023 को हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने विभाग की समीक्षा बैठक के बाद बताया कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के बाद अब बौनों और किन्नरों का भत्ता बढ़ाकर 2750 रुपए मासिक कर दिया है। बढ़ा हुआ भत्ता एक अप्रैल 2023 से लागू होगा।  

प्रमुख बिंदु  


नेतरहाट व पतरातू में योग एवं आयुष केंद्र खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति | झारखंड | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को झारखंड आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्ययोजना की स्वीकृति को लेकर हुई बैठक में राज्य के नेतरहाट एवं पतरातू में योग एवं आयुष केंद्र खोलने के प्रस्ताव स्वीकृति दी गई। 

प्रमुख बिंदु  


छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन | छत्तीसगढ़ | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

16 मई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर रायगढ़ में आगामी माह के 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


ब्रांडेड उत्पादों के बिलों को भी ‘बिल लाओ इनाम पाओ’योजना में किया जाएगा शामिल | उत्तराखंड | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को उत्तराखंड राज्य कर आयुक्त इकबाल अहमद ने बताया कि ‘बिल लाओ इनाम पाओ’योजना को नवंबर 2023 तक बढ़ाने के साथ ही राज्य सरकार ने नॉन ब्रांडेड बिलों की शर्त को खत्म कर दिया है। अब ब्रांडेड उत्पादों के बिलों को भी योजना में शामिल किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


वन्यजीवों से फसलों को बचाने के लिये अब होगी बॉयो-फेंसिंग | उत्तराखंड | 17 May 2023

चर्चा में क्यों 

16 मई, 2023 को उत्तराखंड वन विभाग के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने बताया कि राज्य में वन्यजीवों द्वारा होने वाले फसलों के नुकसान को कम करने के लिये सौर ऊर्जा बाड़ की जगह अब बॉयो-फेंसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


बाबा केदार के धाम में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी काँसे का भव्य ऊँ | उत्तराखंड | 17 May 2023

चर्चा में क्यों? 

16 मई, 2023 को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के गोल प्लाजा में 60 क्विंटल वजनी काँसे का भव्य ऊँ की आकृति स्थापित की जाएगी।   

प्रमुख बिंदु