बिहार में जाति गणना के दूसरे चरण का शुभारंभ | बिहार | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

15 अप्रैल, 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में 2 करोड़ 59 लाख परिवारों की जाति आधारित गणना की शुरूआत बख्तियारपुर स्थित अपने पुस्तैनी घर जाकर परिवार के सभी आँकड़े दर्ज करवाकर की।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान में श्री गुरु नानक देव सिक्ख कल्याण बोर्ड का गठन | राजस्थान | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

14 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैशाखी पर्व के अवसर पर अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय के सिक्ख समुदाय के विशिष्ट सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक उन्नयन एवं सर्वांगीण विकास (कल्याण) के लिये श्री गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी है। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा बोर्ड के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु


राज्य स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार वितरण समारोह | राजस्थान | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

14 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में ‘बजट घोषणाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु कार्यशाला’के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न लोगों को पुरस्कार वितरण किये।

प्रमुख बिंदु


डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थों को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा गया | मध्य प्रदेश | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

14 अप्रैल, 2023 को मध्य प्रदेश धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थों, उनकी जन्म-भूमि महू, शिक्षा-भूमि लंदन, दीक्षा-भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण-भूमि दिल्ली तथा चौत्य भूमि मुंबई को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा गया है।

प्रमुख बिंदु 


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया भीम डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण | हरियाणा | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

14 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचकूला सेक्टर 12 ए के अंबेडकर भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भीम डिजिटल लाइब्रेरी जनता को समर्पित की और अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु


पीएम फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिये छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित | छत्तीसगढ़ | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

14 अप्रैल, 2023 को भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय समीक्षात्मक कार्यशाला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बेहतर एवं सफल क्रियान्वयन के लिये छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय समीक्षात्मक कार्यशाला में भारत सरकार के सचिव मनोज आहूजा ने छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुत्त डॉ. कमलप्रीत सिंह को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र सौंपा।

राष्ट्रीय समीक्षात्मक कार्यशाला में जानकारी दी गई कि भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल की स्वचलित गणना और निपटान के लिये डिजीक्लेम मॉड्यूल का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। साथ ही पोर्टल दर्ज करने और बीमा का लाभ किसानों तक पहुँचाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है।

छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 6 लाख 77 हज़ार 558 पात्र किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाया गया है। किसानों को बीमा राशि के रूप में 192.41 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश भर में अग्रणी राज्यों में शुमार है। 

 


उप स्वास्थ्य केंद्र खजुरी को प्रदेश भर में मिला प्रथम स्थान | छत्तीसगढ़ | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

13 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव की उपस्थिति में रायपुर में ‘कायाकल्प योजना’वर्ष 2022-23 के अंतर्गत पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, उप स्वास्थ्य केंद्र खजूरी को प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रमुख बिंदु 


कायाकल्प योजना के अंतर्गत सूरजपुर ज़िले को मिला प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार | छत्तीसगढ़ | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

13 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2022-23 में उप स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में उप स्वास्थ्य केंद्र जूर विकासखंड भैयाथान को प्रथम पुरस्कार तथा उप स्वास्थ्य केंद्र डेडरी विकासखंड सूरजपुर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु 


मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ज़िले का सीएचसी जनकपुर स्वच्छता व बेहतर प्रबंधन में प्रदेश में अव्वल | छत्तीसगढ़ | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

13 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में रायपुर में आयोजित समारोह में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ज़िले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर को स्वच्छता व बेहतर प्रबंधन हेतु राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर प्रमाणपत्र व शील्ड से सम्मानित करते हुए पुरस्कार स्वरूप 15 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु 


कबीरधाम ज़िले के पाँच स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प पुरस्कार | छत्तीसगढ़ | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

13 अप्रैल, 2023 को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में कबीरधाम ज़िले के पाँच स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प योजना का पुरस्कार प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने गंगा समग्र ‘अविरल गंगा निर्मल गंगा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया | उत्तराखंड | 17 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

16 अप्रैल, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा समग्र अविरल गंगा निर्मल गंगा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु