काली नदी पर बने दो अंतर्राष्ट्रीय झूलापुल शुरू | उत्तराखंड | 17 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

16 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले की डीएम रीना जोशी और नेपाल, दार्चूला के सीडीओ दीर्घराज उपाध्याय ने संयुक्त रूप से भारत व नेपाल के बीच सीमांत तहसील धारचूला से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा में काली नदी पर बने दो अंतर्राष्ट्रीय झूला पुलों का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप संशोधित नीति को मंजूरी दी | उत्तराखंड | 17 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

16 फरवरी, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने स्टार्टअप संशोधित नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति में सरकार ने आगामी पाँच साल के भीतर एक हज़ार स्टार्टअप बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके अलावा स्टार्टअप को दिये जाने वाले प्रोत्साहन व वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी की है।

प्रमुख बिंदु


पिथौरागढ़ में होगा भारत-उज्बेकिस्तान की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास | उत्तराखंड | 17 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

16 फरवरी, 2023 को सेना से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ सैन्य क्षेत्र में भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास (दस्तलिक) 20 फरवरी से शुरू होगा जो पाँच मार्च तक चलेगा। इसमें दोनों देशों के 45-45 जवान प्रतिभाग करेंगे।

प्रमुख बिंदु


मंत्रिमंडल ने ‘उत्तराखंड मिलेट मिशन’ योजना को दी मंजूरी | उत्तराखंड | 17 Feb 2023

चर्चा में क्यों?

16 फरवरी, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रदेश के पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा को बढ़ावा देने के लिये ‘उत्तराखंड मिलेट मिशन’ योजना को मंजूरी दे दी है।

प्रमुख बिंदु