नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

राजगीर जू सफारी

चर्चा में क्यों?

16 फरवरी, 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में जू सफारी का लोकार्पण किया। 

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि 480 एकड़ में फैले जू सफारी का निर्माण 176 करोड़ रुपए से किया गया है जिसका शिलान्यास वर्ष 2016 में किया गया था।
  • सफारी में व्याख्या केंद्र एवं 180 डिग्री थ्री डी थिएटर का भी निर्माण किया गया है। व्याख्या केंद्र में मानव के विकास क्रम और वन्यजीवों के जीवन चक्र से जुड़ी प्रतिमा स्थापित की गई है। इस थिएटर में मुख्यमंत्री के समक्ष ‘द ओसियन बॉयोस्कोप’ फिल्म प्रदर्शित की गयी।
  • इस जू सफारी में बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू और हिरण रखने का निर्णय किया गया है जिनके लिये पाँच अलग-अलग बड़े एन्क्लोजार (बाड़े) बनाए गए है।
  • उल्लेखनीय है कि राजगीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ग्लास स्काई वाक का भी निर्माण किया गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2