प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं डॉ. सोनिया त्रिखा

चर्चा में क्यों?

12 दिसंबर, 2023 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में डॉ. सोनिया त्रिखा को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रमुख बिंदु

  • डॉ. सोनिया ने 11 दिसंबर, 2023 को हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।
  • डॉ. सोनिया अप्रैल, 2022 से हरियाणा सरकार के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा के रूप में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की सार्वजनिक क्षेत्र की सुविधाओं की देखरेख के लिये राज्य के स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों का नेतृत्व किया था।
  • डॉ. सोनिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी होर्डिंग मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1991 में गोल्ड मेडल विशिष्टता के साथ एमबीबीएस और वर्ष 1995 में प्रसूति/स्त्री रोग विज्ञान में एमडी की डिग्री हासिल की थी।
  • डॉ. सोनिया ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन से वर्ष 2009 में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन जैसे प्रसिद्ध संस्थान से वर्ष 2013 में सार्वजनिक स्वास्थ्य में एमएससी की डिग्री हासिल की।
  • डॉ. सोनिया अक्टूबर, 2014 से अक्टूबर, 2015 तक नई दिल्ली में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थी।
  • डॉ. सोनिया इससे पूर्व UNICEF के दिल्ली स्थित कार्यालय में फरवरी, 2010 से फरवरी, 2012 तक एचआईवी एवं एड्स विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत थी।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow