प्रदेश के किसानों के खाते में भेजी गई 3849 करोड़ रुपए की पीएम किसान सम्मान निधि | उत्तर प्रदेश | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के 1.75 करोड़ से अधिक (175.28 लाख) किसानों के खाते में पीएम किसान निधि की 15वीं किस्त के रूप में 3,849 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई।

प्रमुख बिंदु


प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी ज़िला जेल प्रयागराज में बनकर तैयार | उत्तर प्रदेश | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी ज़िला जेल प्रयागराज के नैनी में बनकर तैयार हो गई है। नैनी सेंट्रल जेल की क्षमता से ज़्यादा रह रहे बंदियों को दिसंबर में इस नई ज़िला जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


अयोध्या के बाद अब विकसित होगा, सीता जन्मस्थली मिथिला का पुनौरा धा | बिहार | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2023 को बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी ज़िला के पुनौरा धाम को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


सहकारिता मंत्री ने की करनाल शुगर मिल के 48वें पिराई सत्र की शुरुआत | हरियाणा | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2023 को हरियाणा के सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने करनाल शुगर मिल मशीन में गन्ने डालकर 48वें पिराई सीजन की शुरुआत की। उन्होंने पिराई सत्र में सबसे पहले गन्ना लाने वाले इन किसानों को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु


9वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2023 | हरियाणा | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2023 को भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023 का 9वाँ संस्करण 17 से 20 जनवरी, 2024 तक हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


झारखंड स्थापना दिवस पर 7042 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात | झारखंड | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2023 को झारखंड के 23वें स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7042 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास, नई नीतियों का लोकार्पण, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण, युवाओं को ऑफर लेटर व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

प्रमुख बिंदु

    


प्रधानमंत्री ने झारखंड में लगभग 7,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया | झारखंड | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2023 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड के 23वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे कई क्षेत्रों में 7200 करोड़ रुपए राशि की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

प्रमुख बिंदु

 


रुद्रपुर में बनेगी राज्य की पहली साइबर सिटी | उत्तराखंड | 16 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य सरकार ऊधमसिंह नगर ज़िले के रुद्रपुर के आस-पास राज्य की पहली साइबर सिटी बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। टाटा और इंफोसिस ने निवेश के लिये हामी भरी है।

प्रमुख बिंदु