66वीं राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ | राजस्थान | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को राजस्थान के खेल व युवा मामले एवं जनसंपर्क मंत्री अशोक चांदना ने टोंक ज़िले के उपखंड मालपुरा में ग्राम पंचायत लावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 66वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 छात्र हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ | राजस्थान | 16 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

15 नवंबर, 2022 को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिये पोर्टल का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

टीकाराम जूली ने बताया कि विभाग द्वारा ज़िला मुख्यालयों पर संचालित समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर (केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र, जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराए पर लेकर (पेईंग गेस्ट के रूप में) अध्ययन करते हैं, उन छात्रों हेतु आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं हेतु पुनर्भरण राशि के रूप में अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत 2000 रुपए प्रतिमाह प्रतिवर्ष (अधिकतम 10 माह हेतु) दिये जाएंगे।